Om Shanti
Om Shanti
कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो            सोच के बोलो, समझ के बोलो, सत्य बोलो            स्वमान में रहो, सम्मान दो             निमित्त बनो, निर्मान बनो, निर्मल बोलो             निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बनो      शुभ सोचो, शुभ बोलो, शुभ करो, शुभ संकल्प रखो          न दुःख दो , न दुःख लो          शुक्रिया बाबा शुक्रिया, आपका लाख लाख पद्मगुना शुक्रिया !!! 

09-05-15 प्रातः मुरली ओम् शान्ति “बापदादा” मधुबन


09-05-15 प्रातः मुरली   ओम् शान्ति बापदादामधुबन

मीठे बच्चे - तुम अभी शान्तिधाम, सुखधाम में जाने के लिए ईश्वरीय धाम में
बैठे हो, यह सत का संग है, जहाँ तुम पुरूषोत्तम बन रहे हो |”

प्रश्न:- तुम बच्चे बाप से भी ऊंच हो, नींच नहीं - कैसे?

उत्तर:- बाबा कहते - बच्चे, मैं विश्व का मालिक नहीं बनता, तुम्हें विश्व का मालिक
बनाता हूँ तो ब्रह्माण्ड का भी मालिक बनाता हूँ। मैं ऊंच ते ऊंच बाप तुम
बच्चों को नमस्ते करता हूँ, इसलिए तुम मेरे से भी ऊंच हो, मैं तुम मालिकों को
सलाम करता हूँ। तुम फिर ऐसा बनाने वाले बाप को सलाम करते हो।

ओम् शान्ति।

मीठे-मीठे रूहानी बच्चों को नमस्ते। रेसपान्ड भी नहीं करते हो - बाबा नमस्ते,
क्योंकि बच्चे जानते हैं बाबा हमको ब्रह्माण्ड का मालिक भी बनाते हैं और विश्व
का मालिक भी बनाते हैं। बाप तो सिर्फ ब्रह्माण्ड का मालिक बनते हैं, विश्व का
मालिक नहीं बनते। बच्चों को ब्रह्माण्ड और विश्व दोनों का मालिक बनाते हैं तो
बताओ बड़ा कौन ठहरा? बच्चे बड़े ठहरे ना इसलिए बच्चे फिर नमस्ते करते हैं। बाबा आप ही हमको ब्रह्माण्ड और विश्व का मालिक बनाते हो इसलिए आपको नमस्ते। मुसलमान लोग भी मालेकम् सलाम, सलाम मालेकम् कहते हैं ना। तुम बच्चों को यह खुशी है। जिनको निश्चय है, निश्चय बिगर तो कोई यहाँ आ भी न सकें। यहाँ जो आते हैं वह जानते हैं हम कोई मनुष्य गुरू के पास नहीं जाते हैं। मनुष्य बाप के पास, टीचर के पास वा मनुष्य गुरू के पास नहीं जाते। तुम आते हो रूहानी बाप, रूहानी टीचर, रूहानी सतगुरू के पास। वह मनुष्य तो अनेक हैं। यह एक ही है। यह परिचय कोई को भी था नहीं। भक्ति मार्ग के शास्त्रों में भी है कि रचता और रचना को कोई भी नहीं जानते। न जानने कारण, उनको आरफन कहा जाता है। जो अच्छे पढ़े-लिखे होते हैं, समझ सकते हैं, हम सभी आत्माओं का बाप एक ही निराकार है। वह आ करके बाप, टीचर, सतगुरू भी बनते हैं। गीता में कृष्ण का नाम बाला है। गीता है सर्वशास्त्रमई शिरोमणी, सबसे उत्तम ते उत्तम। गीता को ही माई बाप कहा जाता है और जो भी शास्त्र हैं, उनको मात-पिता नहीं कहेंगे। श्रीमद् भगवत गीता माता गाई जाती है। भगवान के मुख-कमल से निकली हुई गीता का ज्ञान। ऊंच ते ऊंच बाप है तो जरूर ऊंच ते ऊंच की ही गाई हुई गीता हो गई क्रियेटर। बाकी सब शास्त्र हैं उनके पत्ते, क्रियेशन। रचना से कभी वर्सा मिल न सके। अगर मिलेगा भी तो अल्पकाल के लिए। दूसरे इतने ढेर शास्त्र हैं, जिनके पढ़ने से अल्पकाल का सुख मिलता है एक जन्म के लिए। जो मनुष्य ही मनुष्यों को पढ़ाते हैं। हर प्रकार की जो भी पढ़ाईयाँ हैं वह अल्पकाल के लिए मनुष्य, मनुष्य को पढ़ाते हैं। अल्पकाल का सुख मिला फिर दूसरे जन्म में दूसरी पढ़ाई पढ़नी पड़े। यहाँ तो एक निराकार बाप ही है जो 21 जन्मों के लिए वर्सा देते हैं। कोई मनुष्य तो दे न सके। वह तो वर्थ नाट ए पेनी बना देते हैं। बाप बनाते हैं पाउण्ड। अभी बाप बैठ बच्चों को समझाते हैं। तुम सब ईश्वर के बच्चे हो ना। सर्वव्यापी कहने से अर्थ कुछ नहीं समझते। सबमें परमात्मा है तो फिर फादरहुड हो जाता है। फादर ही फादर तो फिर वर्सा कहाँ से मिले! किसका दु:ख कौन हरे! बाप को ही दु:ख हर्ता, सुख कर्ता कहा जाता है। फादर ही फादर का तो कोई अर्थ ही नहीं निकलता। बाप बैठ समझाते हैं-यह है ही रावण राज्य। यह भी ड्रामा में नूँध है इसलिए चित्रों में भी क्लीयर कर दिखाया है।

तुम बच्चों की बुद्धि में है - हम पुरूषोत्तम संगमयुग पर हैं। बाप पुरूषोत्तम
बनाने आये हुए हैं। जैसे बैरिस्टरी, डॉक्टरी आदि पढ़ते हैं जिससे मर्तबा पाते
हैं। समझते हैं इस पढ़ाई से हम फलाना बनूँगा। यहाँ तुम सत के संग में बैठे हो,
जिससे तुम सुखधाम में जाते हो। सत धाम भी दो हैं-एक सुखधाम, दूसरा है
शान्तिधाम। यह है ईश्वर का धाम। बाप रचता है ना। जो बाप द्वारा समझकर होशियार होते जाते हैं - उनका कर्तव्य है सर्विस करना। बाप कहेंगे तुम अभी समझकर होशियार हुए हो तो शिव के मन्दिर में जाकर समझाओ, उन्हें बोलो इस पर फल, फूल, मक्खन, घी, अक के फूल, गुलाब के फूल वेरायटी क्यों चढ़ाते हो? कृष्ण के मन्दिर में अक के फूल नहीं चढ़ाते हैं। वहाँ बहुत अच्छे खुशबूदार फूल ले जाते हैं। शिव के आगे अक के फूल तो गुलाब के फूल भी चढ़ाते हैं। अर्थ तो कोई जानते नहीं। इस समय तुम बच्चों को बाप पढ़ाते हैं, कोई मनुष्य नहीं पढ़ाते। और सारी दुनिया में मनुष्यों को मनुष्य पढ़ाते हैं। तुमको भगवान पढ़ाते हैं। कोई मनुष्य को भगवान कदाचित कहा नहीं जाता। लक्ष्मी-नारायण को भी भगवान नहीं, उनको देवी-देवता कहा जाता है। ब्रह्मा-विष्णु- शंकर को भी देवता कहेंगे। भगवान एक बाप ही है, वह है सभी आत्माओं का बाप। सभी कहते भी हैं-हे परमपिता परमात्मा। उनका सच्चा-सच्चा नाम है शिव और तुम बच्चे हो सालिग्राम। पण्डित लोग जब रूद्र यज्ञ रचते हैं तो शिव का बहुत बड़ा लिंग बनाते हैं और सालिग्राम छोटे-छोटे बनाते हैं। सालिग्राम कहा जाता है आत्मा को। शिव कहा जाता है परमात्मा को। वह सभी का बाप है, हम सब हैं भाई-भाई, कहते भी हैं ब्रदरहुड। बाप के बच्चे हम भाई-भाई हैं। फिर भाई-बहन कैसे हुए? प्रजापिता ब्रह्मा के मुख से प्रजा रची जाती है। वह हैं ब्राह्मण और ब्राह्मणियाँ। हम प्रजापिता ब्रह्मा की सन्तान हैं, इसलिए बी.के. कहलाते हैं।
अच्छा, ब्रह्मा को किसने पैदा किया? भगवान ने। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर.... यह
सब क्रियेशन हैं। सूक्ष्मवतन की भी रचना हो गई। ब्रह्मा मुख कमल से तुम बच्चे
निकले हो। ब्राह्मण-ब्राह्मणियाँ कहलाते हो। तुम ब्रह्मा मुख वंशावली एडाप्टेड
हो। प्रजापिता ब्रह्मा बच्चे कैसे पैदा करेंगे, जरूर एडाप्ट करेंगे। जैसे गुरू
के फालोअर्स एडाप्ट होते हैं, उनको कहेंगे शिष्य। तो प्रजापिता ब्रह्मा सारी
दुनिया का पिता हो गया। उनको कहा जाता है - ग्रेट-ग्रेट ग्रैन्ड फादर।
प्रजापिता ब्रह्मा तो यहाँ चाहिए ना। सूक्ष्मवतन में भी ब्रह्मा है। नाम गाया
हुआ है ब्रह्मा, विष्णु, शंकर परन्तु सूक्ष्मवतन में प्रजा तो होती नहीं।
प्रजापिता ब्रह्मा कौन है, यह सब बाप बैठ समझाते हैं। वह ब्राह्मण लोग भी अपने
को ब्रह्मा की औलाद कहते हैं। अब ब्रह्मा कहाँ है? तुम कहेंगे यह बैठे हैं, वह
कहेंगे होकर गया है। वह फिर अपने को पुजारी ब्राह्मण कहलाते हैं। अभी तुम तो
प्रैक्टिकल में हो। प्रजापिता ब्रह्मा के बच्चे आपस में भाई-बहन हो गये।
ब्रह्मा को एडाप्ट किया है शिवबाबा ने। कहते हैं मैं इस बूढ़े तन में प्रवेश कर
तुमको राजयोग सिखलाता हूँ। मनुष्य को देवता बनाना - यह कोई मनुष्य का काम नहीं है। बाप को ही रचता कहा जाता है। भारतवासी जानते हैं शिव जयन्ती भी मनाई जाती है। शिव है बाप। मनुष्यों को यह भी पता नहीं है कि देवी-देवताओं को यह राज्य किसने दिया? स्वर्ग का रचयिता है ही परम आत्मा, जिसको पतित-पावन कहा जाता है।
आत्मा असुल पवित्र होती है, फिर सतो-रजो-तमो में आती है। इस समय कलियुग में सब हैं तमोप्रधान, सतयुग में सतोप्रधान थे। आज से 5 हजार वर्ष पहले इन
लक्ष्मी-नारायण का राज्य था। 2500 वर्ष देवताओं की डिनायस्टी चली। उनके बच्चों
ने भी राज्य किया ना। लक्ष्मी-नारायण दी फर्स्ट, दी सेकण्ड, ऐसे चला आता है।
मनुष्यों को इन बातों का कुछ भी पता नहीं है। इस समय हैं सब तमोप्रधान, पतित।
यहाँ एक भी मनुष्य पावन हो ही नहीं सकता। सभी पुकारते हैं हे पतित-पावन आओ। तो पतित दुनिया हुई ना। इनको ही कलियुग नर्क कहा जाता है। नई दुनिया को स्वर्ग, पावन दुनिया कहा जाता है। फिर पतित कैसे बनें, यह कोई नहीं जानते। भारत में एक भी मनुष्य नहीं जो अपने 84 जन्मों को जानता हो। मनुष्य मैक्सीमम 84 जन्म लेते हैं, मिनीमम एक जन्म।

भारत को अविनाशी खण्ड माना गया है क्योंकि यहाँ ही शिवबाबा का अवतरण होता है।
भारत खण्ड कभी विनाश हो नहीं सकता। बाकी जो अनेक खण्ड हैं वह सब विनाश हो जायेंगे। इस समय आदि सनातन देवी-देवता धर्म प्राय: लोप हो गया है। कोई भी अपने को देवता नहीं कहलाते हैं क्योंकि देवतायें सतोप्रधान पावन थे। अभी तो सभी पतित पुजारी बन गये हैं। यह भी बाप बैठ समझाते हैं, भगवानुवाच है ना। भगवान सभी का बाप है, वह एक ही बार भारत में आते हैं। कब आते हैं? पुरूषोत्तम संगमयुग पर। इस संगमयुग को ही पुरूषोत्तम कहा जाता है। यह संगमयुग है कलियुग से सतयुग, पतित से पावन बनने का। कलियुग में रहते हैं पतित मनुष्य, सतयुग में हैं पावन देवता इसलिए इनको पुरूषोत्तम संगमयुग कहा जाता है, जबकि बाप आकर पतित  से पावन बनाते हैं। तुम आये ही हो मनुष्य से देवता पुरूषोत्तम बनने। मनुष्य तो यह भी नहीं जानते कि हम आत्मायें निर्वाणधाम में रहती हैं। वहाँ से आते हैं पार्ट बजाने। इस नाटक की आयु 5 हजार वर्ष है। हम इस बेहद के नाटक में पार्ट बजाते हैं। इतने सब मनुष्य पार्टधारी हैं। यह ड्रामा का चक्र फिरता रहता है।
कभी बन्द होने का नहीं है। पहले-पहले इस नाटक में सतयुग में पार्ट बजाने आते
हैं देवी-देवता। फिर त्रेता में क्षत्रिय। इस नाटक को भी जानना चाहिए ना। यह
है ही काँटों का जंगल। सब मनुष्य दु:खी हैं। कलियुग के बाद फिर सतयुग आता है।

कलियुग में ढेर मनुष्य हैं, सतयुग में कितने होंगे? बहुत थोड़े। आदि सनातन
सूर्यवंशी देवी-देवतायें ही होंगे। यह पुरानी दुनिया अब बदलनी है। मनुष्य
सृष्टि से फिर देवताओं की सृष्टि होगी। आदि सनातन देवी-देवता धर्म था। परन्तु
अब अपने को देवता कहलाते नहीं। अपने धर्म को ही भूल गये हैं। यह सिर्फ
भारतवासी ही हैं जो अपने धर्म को भूल गये हैं, हिन्दुस्तान में रहने कारण
हिन्दू धर्म कह देते हैं। देवतायें तो पावन थे, यह हैं पतित इसलिए अपने को
देवता कह नहीं सकते। देवताओं की पूजा करते रहते हैं। अपने को पापी नींच कहते।
अब बाप समझाते हैं तुम ही पूज्य थे फिर तुम ही पुजारी पतित बने हो। हम सो का अर्थ भी समझाया है। वह कह देते आत्मा सो परमात्मा। यह है झूठा अर्थ, झूठी
काया, झूठी माया. . . . सतयुग में ऐसे नहीं कहेंगे। सचखण्ड की स्थापना बाप
करते हैं, झूठखण्ड फिर रावण बनाते हैं। यह भी बाप आकर समझाते हैं - आत्मा
क्या है, परमात्मा क्या है। यह भी कोई नहीं जानते। बाप कहते हैं तुम आत्मा बिन्दी हो, तुम्हारे में 84 जन्मों का पार्ट नूँधा हुआ है। हम आत्मा कैसी हैं - यह
कोई नहीं जानते हैं। हम बैरिस्टर हैं, फलाना हैं-यह जानते हैं, बाकी आत्मा को
एक भी नहीं जानते। बाप ही आकर पहचान देते हैं। तुम्हारी आत्मा में 84 जन्मों
का पार्ट अविनाशी नूँधा हुआ है, जो कभी विनाश नहीं हो सकता। यही भारत गॉर्डन
ऑफ फ्लावर था। सुख ही सुख था, अभी दु:ख ही दु:ख है। यह बाप नॉलेज देते हैं।

तुम बच्चे बाप द्वारा अभी नई-नई बातें सुनते हो। सबसे नई बात है - तुम्हें
मनुष्य से देवता बनना है। तुम जानते हो मनुष्य से देवता बनने की पढ़ाई कोई
मनुष्य नहीं पढ़ाते हैं, भगवान पढ़ाते हैं। उस भगवान को सर्वव्यापी कहना यह तो
गाली देना है। अब बाप समझाते हैं - मैं हर 5 हजार वर्ष बाद आकर भारत को स्वर्ग बनाता हूँ। रावण नर्क बनाते हैं। यह बातें दुनिया में और कोई नहीं जानते। बाप ही आकर तुमको मनुष्य से देवता बनाते हैं। गायन भी है - मूत पलीती कपड़
धोए.....। वहाँ विकार होता नहीं। वह है ही सम्पूर्ण निर्विकारी दुनिया। अभी है
विशश वर्ल्ड। बुलाते भी हैं - पतित-पावन आओ। हमको रावण ने पतित बनाया है
परन्तु जानते नहीं कि रावण कब आया, क्या हुआ! रावण ने कितना कंगाल बना दिया है। भारत 5 हजार वर्ष पहले कितना साहूकार था। सोने, हीरे-जवाहरों के महल थे।
कितना धन था। अभी क्या हालत है! सो सिवाए बाप के सिरताज कोई बना न सके। अभी तुम कहते हो शिवबाबा भारत को हेविन बनाते हैं। अब बाप कहते हैं मौत सामने खड़ा है। तुम वानप्रस्थी हो। अब जाना है वापिस इसलिए अपने को आत्मा समझो, मामेकम् याद करो तो पाप भस्म हो जायेंगे। अच्छा।


मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और
गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।

धारणा के लिए मुख्य सार :-

1) हम ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मण हैं, स्वयं भगवान हमें मनुष्य से देवता
बनाने की पढ़ाई पढ़ा रहे हैं, इस नशे और खुशी में रहना है। पुरूषोत्तम संगमयुग
पर पुरूषोत्तम बनने का पुरूषार्थ करना है।

2) अभी हमारी वानप्रस्थ अवस्था है, मौत सामने खड़ा है, वापिस घर जाना है.....
इसलिए बाप की याद से सब पापों को भस्म करना है।

वरदान:- जजमेंट और कन्ट्रोलिंग पावर द्वारा नब्ज को परखने वा अचल स्थिति का प्रभाव डालने वाले सदा सफलतामूर्त भव!

किसी भी लौकिक या अलौकिक कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष
कन्ट्रोलिंग पावर और जजमेंट पावर की आवश्यकता होती है क्योंकि जब कोई भी आत्मा आपके सम्पर्क में आती है तो पहले जज करना होता कि इसे किस चीज की जरूरत है, नब्ज द्वारा परख कर उसकी चाहना प्रमाण उसे तृप्त करना और स्वयं की कन्ट्रोलिंग पावर से दूसरे पर अपनी अचल स्थिति का प्रभाव डालना - यही दोनों शक्तियां सेवा के क्षेत्र में सफलतामूर्त बना देती हैं।

स्लोगन:- सर्व शक्तिमान को साथी बना लो तो माया पेपर टाइगर बन जायेगी।

 

Om Shanti ! Sakar Murli May 09, 2015




Om Shanti ! Sakar Murli May 09, 2015

Essence: Sweet children, you are now sitting in God's land in order to go to the land of peace and the land of happiness. This is the company of the Truth (satsang)  where you become the most elevated human beings (purushottam).

Question: How is it that you children are more elevated, and not any less, than the Father?

Answer: Baba says: Children, I do not become the Master of the World. As well as making you the masters of the world, I also make you into the masters of Brahmand. I, the highest-on-high Father, salute you children. This is why you are even more elevated than I am. I salute you masters. You then salute the Father who makes you this.

Om shanti.

Baba says "Namaste" to you sweetest, spiritual children. You don't even respond and say: Baba, namaste. You children know that Baba makes you into the masters of Brahmand as well as the masters of the world. The Father simply becomes the Master of Brahmand; He doesn't become the Master of the World. He makes you children into the masters of both Brahmand and the world. So, tell Me, who is greater? You children are greater. Therefore, you children say: Namaste. Baba, only You make us into the masters of Brahmand and the world. This is why we say, "Namaste" to You. Muslims say: Salutations to Allah (maalekam salaam, salaam maalekam). It is you children with faith who have happiness. Anyone who doesn't have faith wouldn't even come here. Those who come here know that they are not coming to a human guru; they are not coming to a human father, human teacher or human guru. You come to the spiritual Father, the spiritual Teacher and the spiritual Satguru. There are innumerable human beings, whereas that One is only one. Previously, no one had His introduction. It is mentioned in the scriptures of the path of devotion that no one knows the Creator or creation. Because they don't know Him, they are called orphans. Those who are well educated can understand that the Father of all souls is only the one incorporeal One. He comes and becomes our Father and also our Teacher and Satguru. Krishna's name is glorified in the Gita. The Gita is the jewel of all scriptures; it is the mother of all scriptures. It is the most elevated scripture. Only the Gita is considered to be the mother and father. None of the other scriptures would be called the mother and father. The Shrimad Bhagawad Gita has been remembered as the mother. It was the knowledge of the Gita that emerged from the lotus lips of God. The Father is the Highest on High. Therefore, it is certain that the Gita spoken by the Highest on High is the creator; all other scriptures are its leaves, its creation. An inheritance is never received from a creation. If you do receive it, it would only be for a temporary period. There are so many other scriptures, which human beings teach to human beings. By studying them, they only receive temporary happiness for one birth. All the various studies are taught to human beings by human beings for a temporary period. They only receive temporary happiness. Then, in the next birth, they have to take up another study. Here, there is only the one incorporeal Father from whom you receive an inheritance for 21 births. No human being could give you this. They make you worth not a penny, whereas the Father makes you worth a pound. The Father now sits here and explains to you children. You are all the children of God. Because they call Him omnipresent, they don't understand the meaning of anything. If the Supreme Soul were in everyone, it would be a fatherhood. If everyone were the Father, how could you receive an inheritance? Whose sorrow would be removed and by whom? Only the Father is called the Remover of Sorrow and the Bestower of Happiness. There is no meaning in calling everyone the Father. The Father sits here and explains that this is the kingdom of Ravan. This too is fixed in the drama. Therefore, it is clearly shown in the pictures. It is in the intellects of you children that you are at the most auspicious confluence age. The Father has come to make you into the most elevated human beings. Just as you would receive a status by studying to become a barrister or a doctor, so you also understand what you will become through this study. You are sitting here in the company of the Truth through which you go to the land of happiness. There are two lands of truth: one is the land of happiness and the other is the land of peace, which is God's abode. The Father is the Creator. Those who become wise by studying with the Father have a duty to do service. The Father says: You have now become clever by understanding everything. Therefore, go to the temples of Shiva and explain to them. Ask them: Why do you offer various fruit, flowers, butter, ghee, uck flowers and roses to Shiva? They do not offer uck flowers at Krishna's temple. There, they offer very good fragrant flowers. At the temple to Shiva, they only offer uck flowers or roses. However, none of them know the meaning of that. The Father is now teaching you children. It is not a human being teaching you. In the rest of the world, human beings teach human beings, whereas here, God teaches you. No human being can ever be called God. Even Lakshmi and Narayan cannot be called God; they are called deities. Brahma, Vishnu and Shankar are also called deities. Only the one Father is God. He is the Father of all souls. Everyone calls out: Oh Supreme Father, Supreme Soul! His real name is Shiva and you children are called saligrams. When pundits create a sacrificial fire, they make a very large Shiva lingam and many small saligrams. Souls are called saligrams, and the Supreme Soul is called Shiva. He is the Father of all, and we are all brothers. People even speak of brotherhood. We are children of the Father; we are brothers. So, then, how did we become brothers and sisters? You people are created through the mouth of Prajapita Brahma; you are Brahmins; you are the children of Prajapita Brahma. This is why you are called Brahma Kumars and Kumaris. Achcha, who created Brahma? God. Brahma, Vishnu and Shankar are part of creation. The subtle region is also a creation. You children have emerged through the lotus lips of Brahma. You are called Brahmins. You are adopted mouth-born children. How does Prajapita Brahma create children? He definitely has to adopt them, just as the followers of gurus are adopted; they are called disciples. Prajapita Brahma is the father of the whole world. He is also called the great-great-grandfather. Brahma, the Father of the People, is needed here. There is a Brahma in the subtle region too. Although the names of Brahma, Vishnu and Shankar are remembered as being in the subtle region, there are no people in the subtle region. Who is Prajapita Brahma? The Father sits here and explains all of these things. Brahmin priests also call themselves the children of Brahma. Where is Brahma now? You say that he is sitting here, whereas they say that he existed in the past. Those brahmins call themselves worshippers. You are now Brahmins in a practical way. All of you children of Prajapita Brahma are brothers and sisters of one another. Shiv Baba adopted Brahma. He says: I enter this old body and teach you Raja Yoga. To change humans into deities is not the task of a human being. Only the Father is called the Creator. The people of Bharat know that Shiva's birthday is celebrated. Shiva is the Father. People do not know who gave this kingdom to the deities. The Creator of heaven is the Supreme Soul, the One who is also called the Purifier. You souls are originally pure, and you then go through the stages of sato, rajo and tamo. Everyone in the iron age is now tamopradhan whereas everyone in the golden age is satopradhan. The kingdom of Lakshmi and Narayan started 5000 years ago and the dynasty of deities lasted for 2500 years. Their children also ruled that kingdom; there were Lakshmi and Narayan the First, the Second etc. People do not know anything of these matters. Everyone is now tamopradhan and impure. Here, not a single human being can be pure. Everyone calls out: 0 Purifier, come! Therefore, this world is impure. This is called iron-aged hell. The new world is called heaven, a pure world. How then do you become impure? No one knows this. There isn't a single human being in Bharat who knows about his 84 births. People take the maximum of 84 births and the minimum of one birth. Bharat is considered to be the imperishable land because this is the land where Shiv Baba incarnates. The land of Bharat can never be destroyed, whereas all other lands will be destroyed. The original eternal deity religion has now disappeared. No one here would call himself a deity because deities were pure and satopradhan. They have all now become impure worshippers. The Father sits here and explains all of this. God speaks: God is the Father of all and He only comes once in Bharat. When does He come? At this most elevated confluence age. It is only this confluence age that is called the most elevated age. This is the confluence age, the age of changing the iron age into the golden age from impure to pure. Impure human beings live in the iron age whereas pure deities live in the golden age. This is why this age is called the most elevated confluence age when the Father comes and changes you from impure to pure. You have come here to change from ordinary humans into deities, the most elevated beings. Human beings do not even know that we souls live in the land of nirvana. We come here from there in order to play our parts. The duration of this play is 5000 years. We have to play our parts in this unlimited play. All human beings are actors. This cycle of the drama continues to turn; it can never stop. First of all, the deities come to play their parts in the golden age. Then, there are the warriors of the silver age. This play has to be understood. This world is now a forest of thorns; all human beings are unhappy. After this iron age, the golden age will come. There are so many human beings in the iron age. How many would there be in the golden age? Very few. There would only be the original and eternal sun-dynasty deities. This old world now has to be transformed. From the world of ordinary human beings, it will change into the world of deities. There used to be the original eternal deity religion, but no one would call himself a deity now. They have forgotten their own religion. Only the people of Bharat have forgotten their own religion. Because they live in Hindustan, they call their religion Hindu. Deities are pure, whereas Hindus are impure. This is why they cannot call themselves deities. They continue to worship deities. They call themselves sinful and degraded. The Father explains: You were worthy of being worshipped, but you have now become impure worshippers. The meaning of "hum so" has also been explained to you. They say that the soul is the Supreme Soul. They have interpreted that wrongly. The body is false and Maya is false. You would not say this in the golden age. The Father creates the land of truth, and then Ravan comes and makes it into the land of falsehood. The Father now comes and explains all of this to you. What is the soul and what is the Supreme Soul? No one knows this. The Father says: You souls are points of light. Each one's part of 84 births is fixed. No one knows what we souls are like. They only know that so-and-so is a barrister or such-and-such, but no one knows anything of the soul. Only when the Father comes does He give you recognition. Your eternal parts of 84 births are recorded in you souls. Your parts can never be destroyed. This Bharat used to be the garden of:flowers where there was nothing but happiness. Now there is nothing but sorrow. That Father now gives us knowledge. You children are now listening to new things from the Father. The newest thing is that you have to change from ordinary humans into deities. You know that it isn't a human being who is teaching you the study to change from a human being to a deity; it is God who teaches this study. To call God omnipresent means to insult Him. The Father now explains: I make Bharat into heaven every 5000 years. Ravan comes and makes it into hell. No one in the world knows these things. Only the Father comes and changes you from ordinary humans into deities. It has been remembered that God washes the dirty clothes. There, there is no vice. That world is completely viceless. Now, the world is vicious. People call out: 0 Purifier, come! Ravan has made us impure. However, they do not know when Ravan came or what happened. Ravan has made you so poverty-stricken! 5000 years ago Bharat used to be so wealthy; there were palaces of gold, studded with diamonds and jewels. There was so much wealth. Look at the state it is now in! No one, but the Father, can make Bharat the crown (the highest land). You now say that Shiv Baba is making Bharat into heaven. The Father says: Death is now standing ahead of you. You are all in the stage of retirement. You now have to return home. Therefore, consider yourselves to be souls and constantly remember Me alone so that your sins will be burnt away. Achcha.

To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.

Essence for dharna:

1. We are Brahmins, the mouth-born children of Brahma. God Himself is teaching us this study to change from ordinary humans into deities. Stay in this intoxication and happiness. It is at this most auspicious (purushottam) confluence age that you have to make effort (purushaarth)  to become the most elevated human beings (purushottam).

2. It is now our stage of retirement. Death is standing ahead of us. We have to return home. This is why we have to burn away all our sins by remaining in remembrance of the Father.

Blessing: May you constantly be an embodiment of success (safalta moort) and, using judgement and controlling powers, feel the pulse and make an impact with your unshakeable stage (achal sthiti).

In order to attain success in any mundane or spiritual task you specially need controlling power and judgement power because when any soul comes into contact with you, you first need to judge what his or her need is; you have to feel their pulse and satisfy them according to their needs. You have to make an impact on them with your controlling power and your unshakeable stage. These two powers will make you an embodiment of success on the field of service.

Slogan: Make the Almighty Authority your Companion (Sarvshaktimaan your Saathi) and Maya will then become a paper tiger.

* * *OM SHANTI***

Daily Positive Thoughts: May 09, 2015: Mind Matters

Daily Positive Thoughts: May 09, 2015: Mind Matters





Mind Matters

The most important part of you is your mind (not your brain - the brain is the hardware and the mind creates the software). Care for your mind, make friends with it, always feed it healthy food, engage it in positive activity, exercise it with knowledge and wisdom. Like a garden returns fragrance and beauty according to the care invested, so your mind will repay you with thoughts, ideas and visions of great beauty when tended and invested with care. Your mind is not made of matter but it does matter what you give it and what you create with it. Where your mind goes, you go. What your mind creates becomes your destiny.


Love Your Work

If something is difficult, it means there is no love. Where there is
love, even a task as difficult and big as a mountain becomes as easy
and light as cotton. Love makes work easier and lighter. Today is the
day to love your work. Whatever you are doing, remember that you love
your work. Experiment with one thing that you have been finding it
difficult to do with a reminder to yourself that you love it and that
is the reason you are doing it.



The Location Of The Soul Inside The Body

The soul has the following basic functions to perform:

* to give life to the body and to maintain life inside it,
* to express and experience its role through the body, and
* to receive the rewards or fruits of past actions performed in previous births, through the body.

These functions are controlled and monitored by the soul via the nervous and hormonal systems from a particular point in the area of the brain which contains the thalamus, hypothalamus, pituitary and pineal glands. This region is known as the seat of the soul, or the third eye. The connection between the physical (body) and the non-physical (soul) is by the medium of thought energy. Many religions and philosophies place great importance on the third eye, or eye of the mind. When viewed from the front, this region appears to be between and slightly above the line of the eyebrows. It's for this reason that Hindus use a tilak, a dot in red or sandalwood paste in the middle of the forehead. Christians also make the sign of the cross in this region. Even when one makes a mistake or expresses tiredness it's to this region that we put the hands in the gestures of self-dismay or exhaustion. After all the soul subconsciously knows that it makes the mistakes and not the body. When people are concentrating deeply in thought it is this area of the forehead where creases or lines are formed on the skin.


Soul Sustenance

The Two Dimensions Of Being A Detached Observer

There are two dimensions of being a detached observer - the inner dimension and the outer one.

Let us look at the inner dimension of detached observation. It is the ability or the technique to stand back from or observe in a detached way our own thoughts, feelings, emotions, attitudes and behavior. We are creators and our thoughts, feelings, emotions and attitudes are our creation. In fact, this is the first step to becoming a ruler of the self and making the self powerful. If we fail to detach from our thoughts and emotions then they will be our masters, they will go out of control and will, as a result, leak away or waste our energy. Practice simply being the witness of whatever you are thinking and feeling. This is an important aspect of any good spiritual practice and after a while you will find it an experience that both, frees you and empowers you.

The external dimension of detached observation is the technique of being a witness to or an observer of the scenes, of the world around us. As we stand back and watch the scenes of life being played, on the world stage around us, without being actively involved, we can see the 'big picture' more clearly. This makes it easier to judge clearly what is the most suitable contribution that we can make and the most suitable role we can play - through our thoughts, words and actions.

Message for the day

To make the aim and qualification equal is to bring perfection.

Expression: To have an aim that is high is to naturally bring about the desire to do the best in everything. But also important is to make effort to bring about those qualifications that are needed to fulfill this aim. So the one who has the desire to make the aim and qualifications equal is the one who is able to bring beauty to every action.

Experience: When I am able to make constant effort to bring in those qualities that are necessary for my aim I am able to bring perfection. I am able to experience the satisfaction of bringing a lot of change in a short time. I experience constant progress as I continue to make effort to move on towards my aim.


In Spiritual Service,
Brahma Kumaris


LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...