Om Shanti
Om Shanti
कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो            सोच के बोलो, समझ के बोलो, सत्य बोलो            स्वमान में रहो, सम्मान दो             निमित्त बनो, निर्मान बनो, निर्मल बोलो             निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बनो      शुभ सोचो, शुभ बोलो, शुभ करो, शुभ संकल्प रखो          न दुःख दो , न दुःख लो          शुक्रिया बाबा शुक्रिया, आपका लाख लाख पद्मगुना शुक्रिया !!! 

10-05-15 प्रात:मुरली ओम् शान्ति “अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:30-11-79 मधुबन


10-05-15 प्रात:मुरली ओम् शान्ति अव्यक्त-बापदादारिवाइज:30-11-79 मधुबन

स्वमान में स्थित आत्मा के लक्षण

बापदादा हरेक बच्चे को पदमापदम भाग्यशाली आत्मा देखते हैं। हरेक की श्रेष्ठ
प्रालब्ध सदा बाप के सामने है और यही बेहद के बाप को बच्चों पर नाज है। इतने
सब बच्चे विश्व के आगे परम-पूज्य हैं। चाहे नम्बरवार पुरुषार्थी हैं फिर भी
लास्ट बच्चा भी दुनिया के आगे गायन योग्य और पूज्यनीय है। लास्ट बच्चे का भी
अभी तक गायन और पूजन चल रहा है। एक बेहद के बाप के इतने बच्चे ऐसे योग्य बनते
हैं। अब सोचो कि सभी कितने पदमापदम भाग्यशाली हैं। अब तक भी भक्त लोग आप
नम्बरवार देवता धर्म की आत्माओं के दर्शन के लिए प्यासे हैं। चेतन में ऐसे
भाग्यशाली बने हैं, ऐसे योग्य बने हैं तब तो अभी तक भी उनके दर्शन के प्यासे
हैं इसलिए बाप-दादा को 16 हजार की माला के लास्ट दाने पर भी नाज है।

चाहे कैसे भी हों, अलबेले पुरुषार्थी हों, मध्यम पुरुषार्थी हों या तीव्र
पुरुषार्थी हों लेकिन बाप के बने, पूज्यनीय और गायन योग्य बने क्योंकि पारसनाथ
बाप के संग में लोहे से पारस तो बन ही गये। पारस की वैल्यु जरूर होती है इसलिए
कभी भी स्वमान में अपने को कम नहीं समझना। देह-अभिमान में नहीं आना। स्वमान
में रहने वाला कभी भी अभिमान में नहीं सकता। वह सदा निर्माण होता है। जितना
बड़ा स्वमान उतना ही `हाँ जी' में निर्माण। स्वमान वाला सबको मान देने वाला
दाता होता है। छोटे-बड़े,ज्ञानी-अज्ञानी, मायाजीत या मायावश, गुणवान हो या कोई
एक-दो अवगुणवान भी हो अर्थात् गुणवान बनने का पुरुषार्थी हो लेकिन स्वमान वाले
सभी को मान देने वाले दाता होते हैं अर्थात् स्वयं सम्पन्न होने के कारण सदा
रहमदिल होंगे। दाता अथवा रहमदिल। कभी किसी प्रकार की आत्मा के प्रति संकल्प
मात्र भी रोब में नहीं आयेंगे। या रहम होता है या रोब होता है। यह `ऐसा
क्यों', `ऐसा करना नहीं चाहिए', `होना नहीं चाहिए', `ज्ञान यह कहता है क्या',
यह भी सूक्ष्म रोब का अंश है इसलिए रहमदिल दाता स्वमान वाला सभी को मान देगा,
मान देकर ऊपर उठायेगा। अगर कोई पुरुषार्थी अपनी कमजोरी से या अलबेलेपन के कारण नीचे गिर भी जाते हैं अर्थात् अपनी स्टेज से नीचे जाते हैं तो भी आप
स्वमानधारी पुण्य आत्मा हो। पुण्य आत्मा का काम है - गिरे हुए को उठाना,
सहयोगी बनाना कि `क्यों गिरा', `गिरना ही चाहिए', `कर्मो का फल भोग रहे
हैं', `करेंगे तो जरूर पायेंगे', स्वमानधारियों के संकल्प में भी किसी के
प्रति ऐसा संकल्प या बोल नहीं निकल सकता। ऐसे पुण्य आत्मा परवश को भी
स्वतन्त्र बनायेंगे। रोब का अंश भी नहीं होगा। स्वमानधारी इसको कहा जाता है।
ऐसे को देह-अभिमान कभी नहीं सकता। बाप-दादा हरेक बच्चे को ऐसी पुण्य आत्मा
की नजर से देखते हैं। फॉलो फादर।

बाम्बे निवासी फॉलो फादर करने में होशियार हैं ना? बाम्बे है ही बाप की इसलिए
साकार बाप का आना भी ज्यादा बाम्बे में ही हुआ। जितना बार साकार में आना हुआ
उतनी पालना मिली। तो ऐसी धरती के निवासी भी ऐसे पुण्य आत्मा अर्थात् किसी के
पाप को भी परिवर्तन कर दें। किसी की भी कमी को देखें लेकिन कमाल को देखें।
तो वह कमी भी कमाल में परिवर्तन हो जायेगी। पुण्य भूमि के निवासी ऐसे महान हो
ना? बाम्बे निवासी तो नम्बरवन एवररेडी होंगे। किसी घड़ी भी विनाश ज्वाला
प्रज्वलित हो जाए उसके पहले एवररेडी हो ना? उस समय तो तैयारी नहीं करने
लगेंगे? यह तो नहीं सोचेंगे कि अभी सम्पन्न नहीं बने हैं? प्रजा नहीं बनाई है?
पहले से ही सब में सम्पन्न होना है। प्रकृति भी आपका इन्तजार कर रही है - दासी
बन सेवा करने के लिए। दासी तो जरूर मालिक का इन्तजार ही करेगी ना इसलिए सदा
मालिकपन की स्टेज पर रहो।

कुमारों के साथ -

1. कुमार और ब्रह्माकुमार। प्रवृत्ति के जीवन में भी कुमार और
ब्राह्मण जीवन में भी ब्रह्माकुमार। सिर्फ कुमार नहीं लेकिन ब्रह्माकुमार। अगर
सिर्फ कुमार रहेंगे तो माया आयेगी। ब्रह्माकुमार रहेंगे तो माया भाग जायेगी।
तो जैसे ब्रह्मा आदि देव है, ब्रह्माकुमार भी आदि रत्न होंगे। आदि देव के
बच्चे मास्टर आदि देव। आदि रत्न समझेंगे तो अपने जीवन के मूल्य को जानेंगे। आप
सब प्रभु के रत्न, ईश्वर के रत्न हो, तो आपकी कितनी वैल्यु हो गई। सदा अपने को
आदि देव के बच्चे मास्टर आदि देव,आदि रत्न समझो तो जो भी कार्य करेंगे वह
समर्थ होगा व्यर्थ नहीं। कुमार जितना सर्विस में रहेंगे उतना मायाजीत रहेंगे।
अपने को फ्री नहीं रखना।

2. कुमार सब रीति से निर्बन्धन हैं। लौकिक जिम्मेवारी से भी निर्बन्धन और माया
के बन्धनों से भी निर्बन्धन। कोई भी बन्धन के अधीन नहीं। बन्धन मुक्त की
निशानी है - सदा योगयुक्त। योगयुक्त बंधन-मुक्त जरूर होंगे। मन का भी बन्धन
नहीं। लौकिक जिम्मेवारी तो खेल है। बन्धन की रीति से नहीं लेकिन डायरेक्शन
प्रमाण खेल की रीति से हंसकर खेलो तो छोटी-छोटी बातों में थकेंगे नहीं। अगर
बन्धन समझते हो तो तंग होते हो। क्या, क्यों का प्रश्न उठता है। लेकिन
डायरेक्शन प्रमाण खेल खेल रहे हैं ऐसा समझने से अथक रहेंगे। जिम्मेवार बाप है,
आप निमित्त हैं। कुमार तो डबल निर्बन्धन हैं कोई पूँछ नहीं है। सदा लक्की
रहना,घबराना नहीं, अपने हाथ से भोजन बनाना बहुत अच्छा है। अपने लिए और बाप के
लिए प्यार से बनाओ। पहले बाप को खिलाओ। अपने को अकेला समझते हो तो थक जाते हो।
सदा यह समझो कि हम दो हैं, दूसरे के लिए बनाना है तो विधिपूर्वक प्यार से बनाओ
तो बहुत अच्छा लगेगा। कुमारों का आपस में ग्रुप होना चाहिए, कभी कोई बीमार पड़े
तो एक की डयुटी हो। एक-दूसरे की मदद कर सेवा करो। कभी भी पूँछ लगाने का संकल्प
नहीं करना, नहीं तो बहुत परेशान हो जायेंगे। बाहर से तो पता नहीं चलता लेकिन
अगर लगा दिया तो मुश्किल हो जायेगी। अभी तो स्वतन्त्र हो फिर जिम्मेवारी बढ़
जायेगी। सभी ने बाप को कम्पेनियन बनाया है ना? तो एक कम्पेनियन छोड़कर दूसरा
बनाया जाता है क्या? ये तो लौकिक में भी अच्छा नहीं माना जाता। तो कुमार कभी
अपने को अकेला नहीं समझो, यदि अकेला समझा तो उदास हो जायेंगे।

कुमार ज्वाला रूप बनकर ज्वाला जगाओ तो जल्दी विनाश हो जायेगा। ऐसी योग की
अग्नि तेज करो जो विनाश की ज्वाला तेज हो जाए।

कभी भी किसी बात में क्यों और क्या करने वाले तो नहीं हो ना? किसी भी बात में
क्यों क्या वह करते हैं जो मास्टर त्रिकालदर्शा नहीं। जो तीनों कालों को जानते
हैं वह `क्यों', `क्या', नहीं करेंगे। क्यों-क्या करने वाले छोटे बच्चे होते
हैं, आप सब तो वानप्रस्थ तक पहुँच गये हो ना। वानप्रस्थ स्थिति में रहने से
माया से परे रहेंगे। जितनी लाइन क्लीयर होगी उतना पुरूषार्थ की स्पीड तेज
होगी। सबकी लाइन क्लीयर है? कुमार तो बहुत कमाल कर सकते हैं। रूहानी यूथ ग्रुप
हो ना। आजकल के यूथ गवर्मेन्ट को भी बदलना चाहते हैं तो बदल देते। वह करते हैं
डिस्ट्रक्शन, नुकसान और आप करेंगे कनस्ट्रक्शन। आपको विनाश नहीं करना है। आप
स्थापना करेंगे तो विनाश आपेही हो जायेगा।

कुमारियों को कहते हैं 100 ब्राह्मणों से उत्तम एक कन्या। और कुमार कितनों से
श्रेष्ठ हैं। 7 शीतलाओं के साथ एक कुमार दिखाते हैं तो आप 700 ब्राह्मणों से
उत्तम हुए। कुमार हार्डवर्कर हैं, जो करना चाहें वह कर सकते हैं। हरेक कुमार
को अपना ग्रुप तैयार करना चाहिए। आपस में रीस नहीं लेकिन रेस करो। माया कितना
भी हिलाने की कोशिश करे लेकिन आप अंगद के मुआफिक जरा भी नहीं हिलो, नाखून से
भी हिला सके। अगर जरा भी कमजोरी के संस्कार होंगे तो माया अपना बना लेगी
इसलिए मरजीवा बनो, पुराने संस्कारों से मरजीवा। कोई भी विघ्न आपके लिए पाठ है,
आप उनके अनुभवी बनते-बनते पास विद आनर हो जायेंगे। कुछ भी होता है तो उससे पाठ
ले लेना चाहिए। क्यों-क्या में नहीं जाना चाहिए।

कुमार तो हैं ही सदा सेवाधारी। आलराउन्ड सेवा - मन्सा-वाचा-कर्मणा, सब में
सेवाधारी। अगर इतने सब आलराउन्ड सेवाधारी हैं तो बहुत हैन्डस हो गये। आप सब
बहुत कमाल कर सकते हो।

अधर कुमारों के साथ

आधाकल्प आप दर्शन करने जाते रहे, अभी बाप परमधाम से आते
हैं आपके दर्शन के लिए। देखने को ही दर्शन कहते हैं। बाप बच्चों को देखने के
लिए आते हैं। वह दर्शन नहीं यह दर्शन अर्थात् मिलना। ऐसा दर्शन जिससे प्रसन्न
हो जाएं। अधर कुमार अर्थात् सदा पवित्र प्रवृत्ति में रहने वाले। बेहद की
प्रवृत्ति में सदा सेवाधारी, हद की प्रवृत्ति में न्यारे। अधर कुमारों का
ग्रुप है - कमलपुष्पों का गुलदस्ता।

प्रवृत्ति में रहते विघ्न-विनाशक की स्टेज पर रहते हो ना? विघ्न-विनाशक स्टेज
है - सदा बाप-समान मास्टर सर्वशक्तिमान की स्थिति में रहना। इस स्थिति में
रहेंगे तो विघ्न वार कर ही नहीं सकते। अगर सदा मास्टर सर्वशक्तिमान की स्थिति
में नहीं रहते तो कभी विघ्न-वश कभी विघ्न-विनाशक। जितना समय विघ्नों के वश हो
उतना समय लाख गुणा घाटे में जाता है। जैसे एक घण्टा सफल करते हो तो लाख गुणा
जमा होता, ऐसे एक घण्टा वेस्ट जाता है तो लाख गुणा घाटा होता है इसलिए अब
व्यर्थ का खाता बन्द करो। हर सेकेण्ड अटेन्शन। बड़े-से-बड़े बाप के बड़े बच्चे हो
तो सदा यह अटेन्शन दो। प्रवृत्ति में रहते सदा माया से निवृत। न्यारा और
प्यारा। न्यारे होकर फिर प्रवृत्ति के कार्य में आओ तो सदा मायाप्रूफ अर्थात्
न्यारे रहेंगे। न्यारा सदा प्रभु का प्यारा होता है। न्यारापन अर्थात्
ट्रस्टीपन। ट्रस्टी की किसी में अटैचमेंट नहीं होती क्योंकि मेरापन नहीं होता।
तो सभी ट्रस्टी हो ना। गृहस्थी समझेंगे तो माया आयेगी। ट्रस्टी समझेंगे तो
माया भाग जायेगी। मेरेपन से माया का जन्म होता है। जब मेरापन नहीं तो माया का
जन्म ही नहीं। जैसे गन्दगी में कीड़े पैदा होते हैं वैसे ही जब मेरापन आता है
तो माया का जन्म होता है। तो मायाजीत बनने का सहज तरीका - सदा ट्रस्टी समझो।
इसमें तो होशियार हो ना? ब्रह्माकुमार अर्थात् ट्रस्टी। चाहे प्रवृत्ति में हो
लेकिन हो ब्रह्माकुमार कि प्रवृत्ति कुमार। जब ब्रह्माकुमार की स्मृति रहती
है तो प्रवृत्ति में भी न्यारे, ब्रह्माकुमार के बजाए कोई और सम्बन्ध समझा तो
माया आयेगी इसलिए अपना अलौकिक सरनेम सदा याद रखो।

जैसे लौकिक में सब बातों के अनुभवी हो, ऐसे मास्टर ज्ञानसागर बन ज्ञान की
गहराई में भी अनेक अनुभव रूपी रत्नों को प्राप्त करते जा रहे हो ना? जितना
सागर के तले में जाते हैं उतना क्या मिलता है? रत्न। ऐसे ही जितना ज्ञान की
गहराई में जायेंगे उतना अनुभव के रत्न मिलेंगे और ऐसे अनुभवी मूर्त हो जायेंगे
जो आपके अनुभव को देख और भी अनुभवी बन जायेंगे। ऐसे अनुभवी बने हो? एक है
ज्ञान सुनना और सुनाना, दूसरा है अनुभवी मूर्त बनना। सुनना सुनाना - पहली
स्टेज, अनुभवी मूर्त बनना यह है लास्ट स्टेज। जितना अनुभवी होंगे उतना अविनाशी
और निर्विघ्न होंगे। अनुभवों को बढ़ाते जाओ, हर गुण में अनुभवी मूर्त बनो। जो
बोलो वह अनुभव हो। पाण्डव सब अनुभवी मूर्त हो ना? अनुभवी को कोई हिलाना भी
चाहे तो हिला नहीं सकता। अनुभव के आगे माया की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।
माया के विघ्नों के भी तो अनुभवी हो गये हो ना? अनुभवी कभी धोखा नहीं खाते।
अनुभव का फाउन्डेशन मजबूत हो।

सदा पुरूषार्थ की तीव्रगति से चलते रहो। शुद्ध संकल्प का स्टॉक हो तो व्यर्थ
खत्म हो जायेगा। जो रोज ज्ञान सुनते हो, उसमें से कोई--कोई बात पर मनन करते
रहो। व्यर्थ संकल्प चलना अर्थात् मनन शक्ति की कमी है। मनन करना सीखो। एक ही
शब्द लेकर के उसकी गुह्यता में जाओ। अपने आपको रोज कोई--कोई टॉपिक सोचने को
दो, फिर व्यर्थ संकल्प समाप्त हो जायेंगे। जब भी कोई व्यर्थ संकल्प आये तो
बुद्धि से मधुबन पहुँच जाना। यहाँ का वातावरण, यहाँ का श्रेष्ठ संग याद करेंगे
तो भी व्यर्थ खत्म हो जायेगा। लाइन चेन्ज हो जायेगी। अधर कुमार अगर
ब्रह्माकुमार नहीं बने तो आगे नहीं बढ़ सकते।

अपने को सदा पदमापदम भाग्यशाली आत्मा समझकर हर कर्म करो तो हर कर्म श्रेष्ठ
होगा। आपके द्वारा बहुतों को सन्देश मिलता रहेगा। आप मैसेन्जर हो। जहाँ भी
जाओ, जो भी सम्पर्क में आये उन्हें बाप का परिचय देते रहो। बीज डालते जाओ। ऐसे
भी नहीं सोचना इतनों को कहा लेकिन आये 2-4 ही। किसी बीज का फल जल्दी निकलता
है, किसी बीज का फल सीजन में निकलता है। अविनाशी बीज है, फल अवश्य देगा, इसलिए बीज डालते जाओ अर्थात् मैसेज देते जाओ। सदा याद और सेवा का बैलेन्स रखते हुए ब्लिसफुल बनो। अच्छा।
 
 

वरदान:- लोक पसन्द सभा की टिकेट बुक करने वाले राज्य सिंहासन अधिकारी भव !

कोई भी संकल्प या विचार करते हो तो पहले चेक करो कि यह विचार संकल्प बाप
पसन्द है? जो बाप पसन्द है वह लोक पसन्द स्वत: बन जाते हैं। यदि किसी भी
संकल्प में स्वार्थ है तो मन पसन्द कहेंगे और विश्व कल्याणार्थ है तो लोकपसन्द
प्रभू पसन्द कहेंगे। लोक पसन्द सभा के मेम्बर बनना अर्थात् ला एण्ड आर्डर का
राज्य अधिकार राज्य सिंहासन प्राप्त कर लेना।

स्लोगन:- परमात्म साथ का अनुभव करो तो सब कुछ सहज अनुभव करते हुए सेफ रहेंगे।

 

Avyakt Murli May 10, 2015 Revised from November 30, 1979




Avyakt  Murli May 10, 2015


Revised from November 30, 1979

The qualifications of a soul who is stable in his self-respect

(swamaan men sthith)

BapDada sees each child as a multimillion times fortunate soul. The elevated reward of each one is constantly in front of the Father. This is what the unlimited Father is proud of in His children. So many of His children are supremely worthy of being worshipped by the world. Although all of you effort-makers (purushaarthi) are numberwise, even the last numbered child is worthy of being remembered and worshipped by the world (poojaniya). Even today, that last child is still being remembered and worshipped. So many children of the one unlimited Father become so worthy! Now just consider how multimillion-times fortunate all of you are! Even today, your devotees thirst for a glimpse of you numberwise souls of the deity religion. It is because you became so fortunate and worthy in the living form that even today people still thirst for a glimpse of you. This is why BapDada is proud of even the last bead of the rosary of 16,000. No matter what type of effort-maker you are — whether a careless effort-maker, a mediocre effort-maker or an intense effort-maker — you belonged to the Father and became worthy of being remembered and worshipped. By being in the company of the Lord of Divinity (Parasnath), you have changed from being iron to being like an alchemist's stone (paras). An alchemist's stone is definitely highly valued. This is why in your self-respect you must never consider yourself to be anything less. Do not become body conscious. Those who maintain their self-respect (sw-maan) will never be arrogant (abhimaan); they are always humble (nirmaan). The greater your self-respect, accordingly you will be humble in saying: "Ha ji". Those who maintain their self-respect are bestowers who give respect (maan) to others. Those who maintain their self-respect are bestowers of respect to souls, whether they are young or old, enlightened or unenlightened (gyaani-agyaani), conquerors of Maya or influenced by Maya (mayajeet ya mayavash), virtuous or those who still have one or two defects, that is, those who are still making effort to become virtuous: because they are full themselves, they will constantly be merciful. A bestower means someone who is merciful. Such a soul would not have the slightest thought of bossing any other soul about. Souls either have mercy or become bossy. "Why is this like this? You shouldn't do this! This shouldn't be like this! Is this what knowledge tells us?" All of these thoughts are a trace of subtle bossiness. This is why a merciful bestower who maintains his own self-respect would give respect to everyone and in this way uplift them. If an effort-maker falls because of some weakness or because of carelessness, even if he comes down from his stage, you are souls who maintain your self-respect and remain charitable. The duty of a charitable soul is to uplift souls who have fallen and make them co-operative, and not to say: "Why did you fall? You should have fallen! You are experiencing the fruit of your own karma! Whatever you do, you will definitely receive the return of it!" Souls who maintain their self-respect would not have such thoughts or say such words to anyone. Such charitable souls would completely free souls from whatever influence they are under. They would not have any trace of bossiness. This is what is known as having self-respect. Such souls would never be body conscious. BapDada sees each of you children with the vision of you being a charitable soul. Follow the Father.

You residents of Bombay are clever in following the Father, are you not? Bombay was the father's place and that was why sakar Baba went to Bombay a lot. However many times sakar Baba went there, you received that much sustenance. So, you residents of that land are charitable souls, that is, you can transform the sins of others. Do not look at anyone's weaknesses (kami), but look at the wonders (kamaal) they perform. Then, whatever weakness there is will change into a wonder. You are the great souls who reside in the land of charity, are you not? The people of Bombay will become number one, ever-ready souls. The flames of destruction can emerge at any moment. Are you ever ready for this? You would not begin to make preparations at that time, will you? You would not think that you have not yet become complete or not yet created your subjects, would you? You have to become full of everything in advance. Even nature is waiting to become your servant and to serve you. A servant would definitely wait upon his master. Therefore, constantly remain in the stage of a master.

BapDada meeting kumars:

1) Kumars and Brahma Kumars. You are a kumar in your family life and a Brahma Kumar in your Brahmin life. You are not just a kumar, but a Brahma Kumar. If you remain just a kumar, Maya will come to you. If you remain a Brahma Kumar, Maya will run away. So, just as Brahma is Adi Dev (First Deity), similarly, Brahma Kumars are original jewels. The children of Adi Dev are master adi dev. When you consider yourself to be an original jewel, you can understand the value of your life. All of you are the jewels of Prabhu (God), the jewels of Ishwar (God), and so you have so much value. When you constantly consider yourselves to be the children of Adi Dev, master adi devs, the original jewels, then whatever work you carry out will be powerful, it will not be wasteful. The busier you kumars remain in service, the more you will be able to conquer Maya. Do not keep yourself free!

2) Kumars are free from bondage in every way. You are free from bondage in terms of your worldly responsibilities and also free in terms of being bound by Maya. You do not have to depend on any bondage. The sign of someone being free from bondage is that he is constantly yogyukt. Someone who is yogyukt would definitely be free from bondage. There wouldn't even be any bondage of the mind. Worldly responsibilities are like a game. Don't fulfil them as though they are a bondage, but fulfil them as a game whilst laughing and playing; as if you are following directions and you will not then get tired over trivial matters. When you think of them as a bondage, you start feeling harassed and ask questions such as: "Why?" or "What?" However, when you consider yourself to be playing a game and following directions, you will remain tireless. The Father is responsible and you are just an instrument. Kumars are doubly free from bondage because you have no tails (partners). Constantly remain lucky. Do not be afraid. It is very good to prepare food just by yourselves. You can cook food for yourself and the Father with a lot of love. First, offer it to the Father. When you consider yourself to be alone, you get tired. Constantly remember that there are two of you: you and Baba. When you have to prepare food for someone else, prepare it accurately in the right way with love and you will enjoy yourself a great deal. You kumars should form a group so that if one of you falls ill, someone would be responsible to look after and serve him. Never think of attaching a tail (a partner) to yourself; otherwise, you will become very distressed. Externally, you would not be aware of this, but if you attach a tail to yourself, there will then be difficulties. At present, you are free, but then your responsibilities would increase. Have all of you made the Father your Companion? So, would you leave one Companion and make someone else your companion? Even in worldly life, this is not considered good. So, you kumars should never consider yourselves to be alone. It is when you consider yourself to be alone that you become unhappy.

Kumars should become a volcanic form of fire and ignite the flames so that destruction can take place very quickly. So, now intensify the fire of yoga, so that the flames of destruction become powerful.

You are not those who ask "Why?" or "What?" in any situation, are you? Only those who are not master trikaldarshi would ask such questions. Those who know all the three aspects of time would not ask questions such as: "Why?" and "What?" Only little children ask: "Why?" or "What?" All of you have reached your stage of retirement. By remaining in the stage of retirement, you will also remain beyond any type of Maya. The clearer the line of your intellect is, the faster your speed of effort will be. Are the lines of all of you clear? Kumars can perform great wonders. You are a spiritual youth group, are you not? If the youth of today wishes to change the Government, they are able to do so. Those people carry out destruction, whereas you bring about construction. It is not destruction that you have to bring about. When you carry out establishment, destruction takes place by itself.

A kumari is said to be more elevated than 100 brahmins, and so how many are you kumars more elevated than? One kumar is shown with seven Sheetlas (Goddess of Coolness), and so you are more elevated than 700 Brahmins. Kumars are hard workers and can do whatever they want. Each of you kumars should prepare your own group. Have a race, not a competition, amongst yourselves. No matter how much Maya tries to shake you, you must remain like Angad and not be shaken even slightly. Maya should not even be able to shake you by your nails. If you have even a slight sanskar of weakness, Maya will make you belong to her. Therefore, die alive; die alive to your old sanskars. Any obstacle is just a lesson for you. By learning these lessons, you will pass with honours. Whatever happens, you should learn a lesson from it and not start asking too many questions of "Why?" or "What?"

Kumars are constant servers, you do all-round service. You serve through your thoughts, words and deeds. Since there are so many all-round servers, there are many hands available. Together, you can all perform great wonders.


BapDada meeting Udhar-Kumars (married brothers):

For half a cycle you have been visiting places for a glimpse (darshan), and the Father has now come from the supreme abode to have a darshan of you. Looking at something is called having a darshan. The Father comes to see His children. Here, it is not that type of a darshan. Here, to have a darshan means to celebrate a meeting; it is a darshan through which you become fully satisfied. Udhar kumars are those who constantly live in a pure household. In an unlimited household, you are constant servers, and in a limited household, you are constantly detached. This group of udhar kumars is a bouquet of lotus flowers.

While living at home, your stage is that of a destroyer of obstacles, is it not? The stage of a destroyer of obstacles is to be constantly equal to the Father; it is the stage of a master almighty authority. When you remain in this stage, no obstacle will attack you. When you are not constantly in the stage of a master almighty authority, sometimes obstacles will influence you and sometimes you are able to destroy obstacles. For however long you are influenced by an obstacle, you accordingly incur a loss of one hundred thousand-fold. When you spend an hour in a worthwhile way, you accumulate one hundred thousand-fold. Similarly, when you waste an hour, you incur a loss of a hundred thousand-fold. Therefore, now finish your account of wastage. Pay attention at every second. You are the greatest children of the greatest Father, and so you should constantly pay attention to this. While living at home, remain constantly free from Maya. Remain loving whilst detached. By carrying out your household duties whilst remaining detached, you become constantly Maya-proof that is, you remain detached. Those who are detached are constantly loved by God. To be detached means to be a trustee. A trustee has no attachment to anyone, because he has no consciousness of "mine". So, all of you are trustees, are you not? When you consider yourself to be a householder, Maya can come. However, when you consider yourself to be a trustee, Maya will run away. When you have the consciousness of "mine", you give birth to Maya. When you have no consciousness of "mine", Maya cannot take birth. Just as insects breed in rubbish, so, too, Maya takes birth when you have the consciousness of "mine". So, the easy way to become a conqueror of Maya is constantly to consider yourself to be a trustee. All of you are clever in this, are you not? A Brahma Kumar means a trustee. Although you live at home, you are a Brahma Kumar, not a household kumar! When you remain aware of being a Brahma Kumar, you remain detached whilst remaining in your household. However, if, instead of considering yourself to be a Brahma Kumar, you consider yourself to be in some other relationship, Maya can come. Therefore, constantly remember your alokik surname.

You are experienced about everything in your worldly life. Are you just as experienced in being a master ocean of knowledge, who discovers the jewels of experience by going into the depths of knowledge? What do you discover when you go the bottom of an ocean? Jewels! So, too, the more you go into the depths of knowledge, the more jewels of experience you will discover. By doing this, you will become an embodiment of experience. Then, when others see how experienced you are, they too will become experienced. Have you become experienced in this way? One is to listen to knowledge and speak knowledge, and the other is to become an embodiment of experience. To listen to knowledge and speak knowledge is the first stage and to become an embodiment of experience is the last stage. The more experienced you become, the more eternally free from obstacles you will become. Continue to develop your experience and become an embodiment of experience of every virtue. It is important that you have the experience of whatever you speak of. All of you Pandavas are embodiments of experience, are you not? When someone tries to shake an experienced person, he is not able to. Whatever Maya tries to do to an experienced person, she would not succeed. You are experienced in the obstacles of Maya, are you not? An experienced person would never be deceived. Make your foundation of experience strong.

Constantly continue to progress at a fast speed of effort. When you are fully stocked with pure thoughts, all your waste thoughts will stop. Continue to churn one or another point of all the knowledge you hear every day. To have waste thoughts means to lack the power of churning. Learn how to churn knowledge. Just take one word and go into the depths of that word. Give yourself a topic to think about every day and then your waste thoughts will stop. Whenever you have any waste thoughts, come to Madhuban with your intellect. When you remember the atmosphere and the elevated company of Madhuban, all your wastage stops, and your way of thinking changes. If you udhar kumars don't become Brahma Kumars, you cannot make progress.

When every action you perform is in the awareness of your being a multimillion-times fortunate soul, each of those acts will be elevated, and many others will continue to receive the message through you. You are messengers. Wherever you go and whoever you come into contact with, continue to give them the Father's message. Continue to sow the seeds. Never think that you have given knowledge to so many and yet only two to four have emerged from that. Some seeds bear fruit quickly, whereas other seeds bear fruit according to the season. These seeds are imperishable and will definitely bear fruit. Therefore, continue to sow the seeds; continue to give the message to everyone. Constantly keep a balance of remembrance and service and become blissful. Achcha.

Blessing: May you have a right to the throne of the kingdom and book the ticket to be part of the "Lok Pasand" (People's Assembly).

When you have any thought or idea, first of all, check whether that idea or thought is one that the Father would like. Whatever the Father likes, people will automatically like. If anyone's thoughts have any selfishness in them, that would be said to be something liked by the self, whereas if it is for the benefit of the world, people will like it and God will like it. To become a member of the "Lok Pasand Sabha" means to attain a right to the kingdom, that is, to the throne of law and order.

Slogan: Experience God's company and you will remain safe and experience everything to be easy.

 * * *OM SHANTI***

Daily Positive Thoughts: May 10, 2015: Smile Back


Daily Positive Thoughts: May 10, 2015: Smile Back

Happy Mother’s Day!!!




Smile Back

A smiley person is one whose heart seems to radiate through their teeth. ..


And when they smile, it's almost impossible not to smile back....

So even if you don't feel like it, smile anyway. It'll make you feel better.

And when you smile, chances are, the person receiving your smile will smile back, and you'll feel even better.


Love & Forgiveness

It is only when you have love for yourself that you can forgive
yourself. Love gives you the power to forgive. Just as you find it
easy to forgive a person you love, when you have love for yourself you
can forgive yourself too. It is only then can you find yourself
learning and progressing without making yourself heavy. When you find
yourself making a mistake, remind yourself that if you have to
progress you have to forgive yourself. Learn from your mistake in such
a way that you never repeat it and forgive yourself. Then you'll be
able to move forward with lightness.


To Complement And Not To Compete


Harmony, well-being and the fulfillment of individual purpose are only possible when our consciousness is universal or inclusive (taking everyone into consideration) in the sense that we can recognize and appreciate the purpose and necessity of all things in life and, therefore, give them the space to express their basic right to be. When people, either on an individual or collective level are no longer universal or they are exclusive (no longer taking everyone into consideration), that is, when the foundation of their identity is based on ego and superiority, then harmony, peace and certainly love are lost both in the individual and in society. Individuals, societies, nations, religions and politics all do not remain universal when they are gifted a particular specialty, talent or position. While it is healthy and necessary to value who you are, it becomes most unhealthy and violent to become attached to your special qualities, making others feel inferior because they do not possess those same qualities. The reason for conflict, on any level, is nearly always this sense of right to dominate or suppress others because we feel we are better in one way or another. Unfortunately, in modern society, the idea of outdoing others in order to prove the value of the person, or idea, has overtaken the basic principle of life, which is complementarity. When we learn to complement rather than compete, there will be peace and, above all, self-respect. Self-respect means to recognize myself as I am and thus fulfill my purpose without injury to, or comparison with, others.

(To be continued tomorrow ...)


Soul Sustenance

Transforming The Other’s Anger


In meditation, when I connect with God, I absorb His spiritual love and peace, which causes my own original qualities, which are present in me, the soul, in my pure state when I begin the playing of roles through physical bodies on the world stage, to come to the forefront or to the surface, to emerge in the conscious from the sub-conscious. As a result, now, where previously there would have been conflict, I have a greater capacity to remain peaceful when another person behaves in an unpleasant way with me. I have the power to stay mentally and emotionally stable when someone provokes or insults me. This power is enormously valuable in life, enabling me to cool heated situations, and even remove another person's anger altogether.

Instead of focusing on the anger on a person's face, I focus my attention to the non-physical, star-like being or soul within the person, which was peaceful and loveful in its original, pure state. This increases my tolerance and acceptance power. Also, through my meditation, I am actively aware of the spiritual bond all human beings share, as souls who have a common home of peace, the incorporeal (non-physical) home, from where all of souls come and a common connection with the One Supreme Father, the Supreme Soul. Through this knowledge, I connect with the goodness in the other soul and my love for the soul is maintained. I realize that this goodness is a deeper reality than the anger. The truth is that if I can hold this soul-conscious vision steady for long enough, I radiate positive energy to the other soul, which works like magic and awakens the goodness within the other person. Then, my tolerance bears fruit and peace really does prevail between the two of us.
Message for the day


To bring in light is to finish darkness.
Expression: Usually when there is any negativity seen, there is a lot of attention paid to it. All the positivity remains hidden and only the negativity is highlighted. So the one who is caught up with a negative attitude colours all his words and actions too with this negativity and will naturally create a world of negativity for himself.

Experience: When I am able to see the positivity even in both positive situations and negative situations, I am able to influence others with my positivity. Others' negativity will not influence me in a negative way, but I will be able to remain powerful in all situations. I will experience inner growth constantly.
In Spiritual Service,
Brahma Kumaris

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...