Om Shanti
Om Shanti
कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो            सोच के बोलो, समझ के बोलो, सत्य बोलो            स्वमान में रहो, सम्मान दो             निमित्त बनो, निर्मान बनो, निर्मल बोलो             निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बनो      शुभ सोचो, शुभ बोलो, शुभ करो, शुभ संकल्प रखो          न दुःख दो , न दुःख लो          शुक्रिया बाबा शुक्रिया, आपका लाख लाख पद्मगुना शुक्रिया !!! 

16-05-15 प्रातः मुरली ओम् शान्ति “बापदादा” मधुबन



16-05-15 प्रातः मुरली ओम् शान्ति बापदादामधुबन
 
मीठे बच्चे - सदा इसी नशे में रहो कि हम संगमयुगी ब्राह्मण हैं, हम जानते हैं जिस बाबा को सब पुकार रहे हैं, वह हमारे सम्मुख है।   
प्रश्न:- जिन बच्चों का बुद्धियोग ठीक होगा, उन्हें कौन-सा साक्षात्कार होता रहेगा?
उत्तर:- सतयुगी नई राजधानी में क्या-क्या होगा, कैसे हम स्कूल में पढ़ेंगे फिर राज्य चलायेंगे। यह सब साक्षात्कार जैसे-जैसे नजदीक आते जायेंगे, होता रहेगा। परन्तु जिनका बुद्धियोग ठीक है, जो अपने शान्तिधाम और सुखधाम को याद करते हैं, धंधा धोरी करते भी एक बाप की याद में रहते हैं, उन्हें ही यह सब साक्षात्कार होंगे।
गीत:- ओम नमो शिवाए ............ 
ओम् शान्ति।
भक्ति मार्ग में और जो भी सतसंग होते हैं, उनमें तो सब गये होंगे। वहाँ या तो कहेंगे बोलो सब वाह गुरू या राम का नाम बतायेंगे। यहाँ बच्चों को कुछ कहने की भी जरूरत नहीं रहती। एक ही बार कह दिया है, घड़ी-घड़ी कहने की दरकार नहीं। बाप भी एक है, उनका कहना भी एक ही है। क्या कहते हैं? बच्चों मामेकम् याद करो। पहले सीखकर फिर आकर यहाँ बैठते हैं। हम जिस बाप के बच्चे हैं उनको याद करना है। यह भी तुमने अभी ब्रह्मा द्वारा जाना है कि हम सभी आत्माओं का बाप वह एक है। दुनिया यह नहीं जानती। तुम जानते हो हम सब उस बाप के बच्चे हैं, उनको सभी गॉड फादर कहते हैं। अब फादर कहते हैं मैं इस साधारण तन में तुमको पढ़ाने आता हूँ। तुम जानते हो बाबा इनमें आये हैं, हम उनके बने हैं। बाबा ही आकर पतित से पावन होने का रास्ता बताते हैं। यह सारा दिन बुद्धि में रहता है। यूँ शिवबाबा की सन्तान तो सब हैं परन्तु तुम जानते हो और कोई नहीं जानते हैं। तुम बच्चे समझते हो हम आत्मा हैं, हमको बाप ने फरमान किया है कि मुझे याद करो। मैं तुम्हारा बेहद का बाप हूँ। सब चिल्लाते रहते हैं कि पतित-पावन आओ, हम पतित बने हैं। यह देह नहीं कहती। आत्मा इस शरीर द्वारा कहती है। 84 जन्म भी आत्मा लेती है ना। यह बुद्धि में रहना चाहिए कि हम एक्टर्स हैं। बाबा ने हमको अब त्रिकालदर्शी बनाया है। आदि-मध्य-अन्त का ज्ञान दिया है। बाप को ही सब बुलाते हैं ना। अभी भी वह कहेंगे, कहते रहते हैं कि आओ और तुम संगमयुगी ब्राह्मण कहते हो बाबा आया हुआ है। इस संगमयुग को भी तुम जानते हो, यह पुरूषोत्तम युग गाया जाता है। पुरूषोत्तम युग होता ही है कलियुग के अन्त और सतयुग के आदि के बीच में। सतयुग में सत पुरूष, कलियुग में झूठे पुरूष रहते हैं। सतयुग में जो होकर गये हैं, उन्हों के चित्र हैं। सबसे पुराने ते पुराने यह चित्र हैं, इनसे पुराने चित्र कोई होते नहीं। ऐसे तो बहुत मनुष्य फालतू चित्र बैठ बनाते हैं। यह तुम जानते हो कौन-कौन होकर गये हैं। जैसे नीचे अम्बा का चित्र बनाया है अथवा काली का चित्र है, तो ऐसी भुजाओं वाली हो थोड़ेही सकती है। अम्बा को भी दो भुजायें होंगी ना। मनुष्य तो जाकर हाथ जोड़ते पूजा करते हैं। भक्ति मार्ग में अनेक प्रकार के चित्र बनाये हैं। मनुष्य के ऊपर ही भिन्न-भिन्न प्रकार की सजावट करते हैं तो रूप बदल जाता है। यह चित्र आदि वास्तव में कोई है नहीं। यह सब है भक्ति मार्ग। यहाँ तो मनुष्य लूले लंगड़े निकल पड़ते हैं। सतयुग में ऐसे नहीं होते। सतयुग को भी तुम जानते हो आदि सनातन देवी-देवता धर्म था। यहाँ तो ड्रेस देखो हर एक की अपनी-अपनी कितनी वैराइटी है। वहाँ तो यथा राजा रानी तथा प्रजा होते हैं। जितना नजदीक होते जायेंगे तो तुमको अपनी राजधानी की ड्रेस आदि का भी साक्षात्कार होता रहेगा। देखते रहेंगे हम ऐसे स्कूल में पढ़ते हैं, यह करते हैं। देखेंगे भी वह जिनका बुद्धियोग अच्छा है। अपने शान्तिधाम-सुखधाम को याद करते हैं। धंधाधोरी तो करना ही है। भक्ति मार्ग में भी धंधा आदि तो करते हैं ना। ज्ञान कुछ भी नहीं था। यह सब है भक्ति। उसको कहेंगे भक्ति का ज्ञान। वह यह ज्ञान दे न सकें कि तुम विश्व के मालिक कैसे बनेंगे। अभी तुम यहाँ पढ़कर भविष्य विश्व के मालिक बनते हो। तुम जानते हो यह पढ़ाई है ही नई दुनिया, अमरलोक के लिए। बाकी कोई अमरनाथ पर शंकर ने पार्वती को अमरकथा नहीं सुनाई है। वह तो शिव-शंकर को मिला देते हैं।
अभी बाप तुम बच्चों को समझा रहे हैं, यह भी सुनते हैं। बाप बिगर सृष्टि के आदि-मध्य-अन्त का राज कौन समझा सकेंगे। यह कोई साधू-सन्त आदि नहीं है। जैसे तुम गृहस्थ व्यवहहार में रहते थे, वैसे यह भी। ड्रेस आदि सब वही है।
जैसे घर में माँ बाप बच्चे होते हैं, फर्क कुछ नहीं है। बाप इस रथ पर सवार हो आते हैं बच्चों के पास। यह भाग्यशाली रथ गाया जाता है। कभी बैल पर सवारी भी दिखाते हैं। मनुष्यों ने उल्टा समझ लिया है। मन्दिर में कभी बैल हो सकता है क्या? कृष्ण तो है प्रिन्स, वह थोड़ेही बैल पर बैठेंगे। भक्ति मार्ग में मनुष्य बहुत मूंझे हुए हैं। मनुष्यों को है भक्ति मार्ग का नशा। तुमको है ज्ञान मार्ग का नशा। तुम कहते हो इस संगम पर बाबा हमको पढ़ा रहे हैं। तुम हो इस दुनिया में परन्तु बुद्धि से जानते हो हम ब्राह्मण संगमयुग पर हैं। बाकी सब मनुष्य कलियुग में हैं। यह अनुभव की बातें हैं। बुद्धि कहती है हम कलियुग से अब निकल आये हैं। बाबा आया हुआ है। यह पुरानी दुनिया ही बदलने वाली है। यह तुम्हारी बुद्धि में है, और कोई नहीं जानते। भल एक ही घर में रहने वाले हैं, एक ही परिवार के हैं, उसमें भी बाप कहेगा हम संगमयुगी हैं, बच्चा कहेगा नहीं, हम कलियुग में हैं। वन्डर है ना। बच्चे जानते हैं - हमारी पढ़ाई पूरी होगी तो विनाश होगा। विनाश होना जरूरी है। तुम्हारे में भी कोई जानते हैं, अगर यह समझें दुनिया विनाश होनी है तो नई दुनिया के लिए तैयारी में लग जाएं। बैग-बैगेज तैयार कर लें। बाकी थोड़ा समय है, बाबा के तो बन जायें। भूख मरेंगे तो भी पहले बाबा फिर बच्चे। यह तो बाबा का भण्डारा है। तुम शिवबाबा के भण्डारे से खाते हो। ब्राह्मण भोजन बनाते हैं इसलिए ब्रह्मा भोजन कहा जाता है। जो पवित्र ब्राह्मण हैं, याद में रहकर बनाते हैं, सिवाए ब्राह्मणों के शिवबाबा की याद में कोई रह नहीं सकते। वह ब्राह्मण थोड़ेही शिवबाबा की याद में रहते हैं। शिवबाबा का भण्डारा यह है, जहाँ ब्राह्मण भोजन बनाते हैं। ब्राह्मण योग में रहते हैं। पवित्र तो हैं ही। बाकी है योग की बात। इसमें ही मेहनत लगती है। गपोड़ा चल न सके। ऐसे कोई कह न सके कि मैं सम्पूर्ण योग में हूँ वा 80 परसेन्ट योग में हूँ। कोई भी कह न सके। ज्ञान भी चाहिए। तुम बच्चों में योगी वह है जो अपनी दृष्टि से ही किसी को शान्त कर दे। यह भी ताकत है। एकदम सन्नाटा हो जायेगा, जब तुम अशरीरी बन जाते हो फिर बाप की याद में रहते हो तो यही सच्ची याद है। फिर से यह प्रैक्टिस करनी है। जैसे तुम यहाँ याद में बैठते हो, यह प्रैक्टिस कराई जाती है। फिर भी सब कोई याद में रहते नहीं हैं। कहाँ-कहाँ बुद्धि भागती रहती है। तो वह फिर नुकसान कर लेते हैं। यहाँ संदली पर बिठाना उनको चाहिए जो समझें हम ड्रिल टीचर हैं। बाप की याद में सामने बैठे हैं। बुद्धियोग और कोई तरफ न जाये। सन्नाटा हो जायेगा। तुम अशरीरी बन जाते हो और बाप की याद में रहते हो। यह है सच्ची याद। सन्यासी भी शान्ति में बैठते हैं, वह किसकी याद में रहते हैं? वह कोई रीयल याद नहीं। कोई को फायदा नहीं दे सकेंगे। वह सृष्टि को शान्त नहीं कर सकते। बाप को जानते ही नहीं। ब्रह्म को ही भगवान समझते रहते। वह तो है नहीं। अभी तुमको श्रीमत मिलती है - मामेकम् याद करो। तुम जानते हो हम 84 जन्म लेते हैं। हर जन्म में थोड़ी-थोड़ी कला कम होती जाती है। जैसे चन्द्रमा की कला कम होती जाती है। देखने से इतना मालूम थोड़ेही पड़ता है। अभी कोई भी सम्पूर्ण नहीं बना है। आगे चल तुमको साक्षात्कार होंगे। आत्मा कितनी छोटी है। उनका भी साक्षात्कार हो सकता है। नहीं तो बच्चियां कैसे बताती हैं कि इनमें लाइट कम है, इनमें जास्ती है। दिव्यदृष्टि से ही आत्मा को देखती हैं। यह भी सभी ड्रामा में नूँध है। मेरे हाथ में कुछ नहीं है। ड्रामा मुझ से कराते हैं, यह सब ड्रामा अनुसार चलता रहता है। भोग आदि यह सब ड्रामा में नूँध है। सेकेण्ड बाई सेकेण्ड एक्ट होता है।
अभी बाप शिक्षा देते हैं कि पावन कैसे बनना है। बाप को याद करना है। कितनी छोटी आत्मा है जो पतित बनी है फिर पावन बननी है। वन्डरफुल बात है ना। कुदरत कहते हैं ना। बाप से तुम सब कुदरती बातें सुनते हो। सबसे कुदरती बात है - आत्मा और परमात्मा की, जो कोई नहीं जानते हैं। ऋषि मुनि आदि कोई भी नहीं जानते। इतनी छोटी आत्मा ही पत्थरबुद्धि फिर पारसबुद्धि बनती है। बुद्धि में यही चिन्तन चलता रहे कि हम आत्मा पत्थरबुद्धि बनी थी, अब फिर बाप को याद कर पारसबुद्धि बन रही हैं। लौकिक रीति तो बाप भी बड़ा फिर टीचर गुरू भी बड़े मिलते हैं। यह तो एक ही बिन्दी बाप भी है, टीचर भी है, गुरू भी है। सारा कल्प देहधारी को याद किया है। अब बाप कहते हैं - मामेकम् याद करो। तुम्हारी बुद्धि को कितना महीन बनाते हैं। विश्व का मालिक बनना - कोई कम बात है क्या! यह भी कोई ख्याल नहीं करते कि यह लक्ष्मी-नारायण सतयुग के मालिक कैसे बनें। तुम भी नम्बरवार पुरूषार्थ अनुसार जानते हो। नया कोई इन बातों को समझ न सके। पहले मोटे रूप से समझा फिर महीनता से समझाया जाता है। बाप है बिन्दी, वह फिर इतना बड़ा-बड़ा लिंग रूप बना देते हैं। मनुष्यों के भी बहुत बड़े-बड़े चित्र बनाते हैं। परन्तु ऐसे है नहीं। मनुष्यों के शरीर तो यही होते हैं। भक्ति मार्ग में क्या-क्या बैठ बनाया है। मनुष्य कितना मूँझे हुए हैं। बाप कहते हैं जो पास्ट हो गया वह फिर होगा। अभी तुम बाप की श्रीमत पर चलो। इनको भी बाबा ने श्रीमत दी, साक्षात्कार कराया ना। तुमको हम बादशाही देता हूँ, अब इस सर्विस में लग जाओ। अपना वर्सा लेने का पुरूषार्थ करो। यह सब छोड़ दो। तो यह भी निमित्त बना। सब तो ऐसे निमित्त नहीं बनते हैं, जिनको नशा चढ़ा तो आकर बैठ गये। हमको तो राजाई मिलती है। फिर यह पाई पैसे क्या करेंगे। तो अब बाप बच्चों को पुरूषार्थ कराते हैं, राजधानी स्थापन हो रही है, कहते भी हैं हम लक्ष्मी-नारायण से कम नहीं बनेंगे। तो श्रीमत पर चलकर दिखाओ। चूँ चां मत करो। बाबा ने थोड़ेही कहा - बाल बच्चों का क्या हाल होगा। एक्सीडेंट में अचानक कोई मर जाते हैं तो कोई भूखा रहता है क्या। कोई न कोई मित्र-सम्बन्धी आदि देते हैं खाने के लिए। यहाँ देखो बाबा पुरानी झोपड़ी में रहते हैं। तुम बच्चे आकर महलों में रहते हो। बाप कहेंगे बच्चे अच्छी रीति रहें, खायें, पियें। जो कुछ भी नहीं ले आये हैं उनको भी सब कुछ अच्छी रीति मिलता है। इस बाबा से भी अच्छी रीति रहते हैं। शिवबाबा कहते हैं हम तो हैं ही रमता योगी। कोई का भी कल्याण करने जा सकता हूँ। जो ज्ञानी बच्चे हैं वह कभी साक्षात्कार आदि की बातों में खुश नहीं होंगे। सिवाए योग के और कुछ भी नहीं। इन साक्षात्कार की बातों में खुश नहीं होना। अच्छा।
मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।
धारणा के लिए मुख्य सार :-
1) योग की ऐसी स्थिति बनानी है जो दृष्टि से ही किसी को शान्त कर दें। एकदम सन्नाटा हो जाए। इसके लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करना है।
2) ज्ञान के सच्चे नशे में रहने के लिए याद रहे कि हम संगमयुगी हैं, अब यह पुरानी दुनिया बदलने वाली है, हम अपने घर जा रहे हैं। श्रीमत पर सदा चलते रहना है, चूँ चाँ नहीं करनी है। 

वरदान:- वायरलेस सेट द्वारा विनाश काल में अन्तिम डायरेक्शन्स को कैच करने वाले वाइसलेस भव!   
विनाश के समय अन्तिम डायरेक्शन्स को कैच करने के लिए वाइसलेस बुद्धि चाहिए। जैसे वे लोग वायरलेस सेट द्वारा एक दूसरे तक आवाज पहुंचाते हैं। यहाँ है वाइसलेस की वायरलेस। इस वायरलेस द्वारा आपको आवाज आयेगा कि इस सेफ स्थान पर पहुंच जाओ। जो बच्चे बाप की याद में रहने वाले वाइसलेस हैं, जिन्हें अशरीरी बनने का अभ्यास है वे विनाश में विनाश नहीं होंगे लेकिन स्वेच्छा से शरीर छोड़ेंगे।
स्लोगन:- योग को किनारे कर कर्म में बिजी हो जाना-यही अलबेलापन है। 

Om Shanti ! Sakar Murli May 16, 2015



Om Shanti ! Sakar Murli May 16, 2015
Essence: Sweet children, always have the intoxication of being the Brahmins of the confluence age. We know that the Baba whom everyone is calling out to is now personally in front of us.
Question:    What visions (saakshaatkaar) will the children whose intellects are in accurate yoga continue to have?
Answer: There will be visions of the things in the new golden-aged kingdom: how you will study in school and then rule the kingdom. As you continue to come closer, you will continue to have visions of those things. However, only those whose intellects are in accurate yoga, those who remember their land of peace and their land of happiness, who remember the one Father even while engaged in business, will have all of these visions.
Song:         Salutations to Shiva. .. Om namah Shivay ओम् नमो शिवाए.....
http://www.youtube.com/watch?v=Uj8Uzs4ryWM&feature=youtu.be

Om shanti.
All of you must have been to satsangs that take place on the path of devotion. There, you would either be told to say, "Wah Guru!" or to chant the name of Rama. Here, children don't need to be told to chant anything. Once you have been told, there is no need to say it again and again. There is only the one Father and He only says one thing. What does He say? He says: Children, constantly remember Me alone! You first have to study and then come and sit here. You have to remember the Father whose children you are. It is through Brahma that you have now come to know that the Father of all of us souls is that One alone. No one else in the world knows this. All of you understand that you are the children of that Father. Everyone calls Him God, the Father. The Father says: I have now entered this ordinary body in order to teach you. You understand that Baba has entered this one's body. We belong to Him. Baba is the One who comes and shows us the way to change from impure to pure. This remains in your intellects throughout the day. Everyone is in fact a child of Shiv Baba, but only you understand this. No one else understands this. You children understand that you are souls. The Father has given you an order: Remember Me! I am your unlimited Father. Everyone cries out: O Purifier, come! We have become impure. It is not the body that says this; it is the soul that speaks through the body. It is the soul that takes 84 births. Keep it in your intellects that you are actors. Baba has now made you trikaldarshi. He has given you the knowledge of the beginning, the middle and the end. Everyone calls out to the Father. Even now, people are calling out and will continue to call out for Him to come, whereas you Brahmins of the confluence age say that Baba has come. You know about this confluence age. This age has been remembered as the auspicious age. The auspicious age exists between the end of the iron age and the beginning of the golden age. True human beings exist in the golden age and false human beings exist in the iron age. There are the images of those who used to exist in the golden age. Those images are the oldest of all. There are no images older than those. People create many useless images. You know who has been and gone. Images of Amba and Kali with many arms have been created. No one with so many arms could exist. Amba only has two arms. People go in front of her idol and put their palms together and worship it. So many different types of image have been created on the path of devotion. When those images of human beings are decorated in various ways, their forms are changed. They don't actually exist in the forms of those images. All of that belongs to the path of devotion. People here become handicapped and crippled. That doesn't happen in the golden age. You understand about the golden age and how that original eternal deity religion existed there. Look how each one's dress is different here; there is so much variety. There, as are the king and queen, so the subjects. As you come closer, you will continue to have visions of the dress of your kingdom etc. You will see the type of school you study in and the different things you do. However, only those whose intellects’ yoga is good will see all of that. They remember their land of peace and land of happiness.  You still have to carry on with your business.  People on the path of devotion do business etc; they have no knowledge at all.  All of that is devotion. That is called the knowledge of devotion. They cannot give this knowledge of how you can become the masters of the world. You are now studying here to become the masters of the future world. You understand that this study is for the new world, for the land of immortality. It isn't that Shankar told the story of immortality to Parvati at Amarnath. They have combined Shiva with Shankar. The Father now explains to you children, and this one also listens. Who, other than the Father, could explain the secrets of the beginning, the middle and the end of the world? This one is not a sage or holy man. Just as you live in a household, this one is the same; he wears the same dress etc. as in a family. Just as in any home, there is the mother, the father and the children, so there is no difference here.  The Father comes to the children, riding in this chariot. It is this one who has been remembered as "The Lucky Chariot". Sometimes they also show Him (God) riding a bull. People have misunderstood this. How could a bull be in a temple? Krishna is a prince, he wouldn't sit on a bull. People on the path of devotion are very confused. They have the intoxication of the path of devotion. You have the intoxication of the path of knowledge. You say that Baba is teaching you at the confluence age. Although you are in this world, your intellects understand that you are the Brahmins of the confluence age. All other human beings are in the iron age. You experience all of these things. Your intellects say that you have now moved away from the iron age. Baba has come.  This old world is going to change.  This is in your intellects.  No one else understands this.  Even though people of the same family live together in the same home, the father would say that he is at the confluence age, whereas his son would say that he is in the iron age. It is a wonder! You children know that when this study is over, destruction will take place. It is necessary for destruction to take place. Amongst you too, only some understand. If you were all to understand that this world is going to be destroyed, you would all become busy preparing for the new world. You would prepare your bags and baggage, “There is little time left, so at least let us belong to Baba!” Even if you have to starve, Baba would starve first, then the children. This is Baba's bhandara (kitchen); you eat from Shiv Baba's bhandara. This food is called Brahma Bhojan because it is food prepared by Brahmins. Pure Brahmins prepare this food in remembrance. No one but Brahmins can remain in remembrance of Shiv Baba. Those brahmin priests don't stay in remembrance of Shiv Baba. This is Shiv Baba’s bhandara where Brahmins prepare the food. Brahmins stay in yoga.  They are pure anyway. That leaves the question of yoga. It is this yoga that takes effort.  You mustn't make up tall stories about this. No one can say: I stay in yoga completely. Or: I stay in yoga 80 percent of the time. No one can say this. You also need knowledge. The yogis among you children can silence others with their drishti. This too is a power. At that time, there will be absolute dead silence. When you become bodiless and stay in remembrance of the Father, that is true remembrance. You have to practise this repeatedly. When you sit here in remembrance, you are inspired to practise this. However, not everyone stays in remembrance. Their intellects wander off to different places, and it causes a loss. Those who consider themselves to be drill teachers should be made to sit on the gaddi. They should sit in remembrance of the Father in front of everyone. Their intellects’ yoga shouldn't go anywhere else. Then there would be dead silence. You would then become bodiless and stay in remembrance of the Father. This is true remembrance. Sannyasis also sit in silence. Whom do they remember? That is not real remembrance. They cannot benefit anyone. They cannot make the world peaceful. They don't even know the Father. They consider the brahm element to be God, but that isn't true. You are now given shrimat: Remember Me alone! You understand that you take 84 births. Gradually, as you take each birth, your celestial degrees decrease just like the degrees of the moon. You don't realise that on seeing it. No one has, as yet, become complete. As you go further you will have visions. Souls are very tiny. It is possible to have a vision of that also. Otherwise, how could children say that someone has more light than another one. They see souls through divine vision. All of that is fixed in the drama. Nothing is in My hands. The drama inspires Me to do everything. Everything that happens takes place according to the drama. The offering of bhog etc. is also fixed in the drama. Each act takes place second by second. The Father now teaches you how to become pure. You have to remember the Father. You souls are very tiny.  You have become impure and are now to become pure once again. This is a wonderful thing. The wonder of nature is spoken of. You listen to all the wonderful things of nature from the Father. The most wonderful aspects of all are the soul and the Supreme Soul. No one else knows about this. No rishis or munis etc. know this. Such a tiny soul becomes one with a stone intellect and then one with a divine intellect. Let there be such thoughts in the intellect: I, this soul, became one with a stone intellect. I am now remembering the Father once again and becoming one with a divine intellect. In this physical world, there are physical fathers then teachers and gurus. That one point is the Father, the Teacher and the Guru. You have been remembering bodily beings throughout the cycle. The Father now says: Remember Me alone! He makes your intellects so deep and subtle. It is no small thing to become a master of the world. No one thinks about how Lakshmi and Narayan became the masters of the golden age. You too understand this, numberwise, according to the effort you make. No one new would understand these things. Only when they have understood in a gross form is it then explained with depth in a refined way. The Father is just a point of light, yet they have created such a large oval form (lingam). They also create large images of human beings, but they are not like that. Human beings have normal bodies. They have created all sorts of things on the path of devotion. People are so confused! The Father says: Whatever happened in the past will happen once again. Now follow the Father's shrimat. Baba also gave this one shrimat and gave him visions, did He not? He said: I give you the kingdom. Now become engaged in this service. Make effort to claim your inheritance. Renounce all of that. So, this one became an instrument. Not everyone will become an instrument in this way. Those who had intoxication came and sat here. “We are receiving the kingdom and so what would we do with everything worth pennies?” Therefore, the Father now inspires you children to make effort. The kingdom is being established. Children say: We will become nothing less than Shri Lakshmi and Narayan. Therefore, follow shrimat and prove it without moaning. Baba never asked what would happen to his children. If someone were to die suddenly in an accident, would anyone starve? Some friends or relatives would definitely feed you. Look how Baba lives here in an old hut, whereas you children live in a palace. The Father says: You children eat, drink and live well. Even those who brought nothing here receive everything properly. They live even better than this Baba.  Shiv Baba says: I am the wandering Yogi.  I can go wherever I choose in order to benefit someone. Knowledgeable children would never become happy with the things of visions. There is nothing besides yoga. Therefore, don't please yourself with the things of visions. Achcha.
To the sweetest, beloved, long-lost and now-found children, love, remembrance and good morning from the Mother, the Father, BapDada. The spiritual Father says namaste to the spiritual children.
Essence for dharna:
1.      Create such a stage of yoga that your drishti can silence anyone. Let there be absolute dead silence (sannaata). For this, practise becoming bodiless.
2.      In order to stay in the true intoxication of knowledge, remember that you belong to the confluence age, that the old world is going to change and that you are to return home. Continue to follow shrimat without moaning.
Blessing: May you be viceless and use your wireless set to catch the final directions at the time of destruction.
In order to catch the final directions at the time of destruction, you need a viceless intellect. Those people enable sound to reach one another with their wireless sets whereas here, your wireless is the viceless stage. You will receive the sound through this wireless to reach a particular safe place. Viceless children who stay in remembrance of the Father and who practise being bodiless will not be destroyed at the time of destruction but will leave their bodies according to their own desire (swechchha).
Slogan:      To put yoga aside and become busy in performing actions is carelessness (albelapan).
* * * O M  S H A N T I * * *

Daily Positive Thoughts: May 16, 2015: The Wonder of Silence

Daily Positive Thoughts: May 16, 2015: The Wonder of Silence




The Wonder of Silence

In silence lies the ability to listen; to listen to ourselves, to others and to God. Listening is a lost art. Without it we cannot communicate, we cannot relate to each other and so we cannot live life meaningfully. We need to learn to listen. Sitting in silence allows us to listen to ourselves and to understand. This silence can heal. The worries, the pain can be healed when we listen. Spiritual medicine is ever-present in the soul. Whenever we need it, to whatever extent we need it, we can find it within.



Power of Truth

As the saying goes, 'the boat of truth may rock but it will never
sink.' When you are truthful you might temporarily experience
dissatisfaction, but you will ultimately attain victory. When you are
going through a time that is difficult for you, remind yourself that
the truth within you will ultimately get you victory. This faith will
make you face all situations with a cheerful face.



Changing Your Belief System To Overcome Feelings Of Revenge (cont.)

The urge for revenge and the false taste of victory or happiness related to it can only end when the belief, that others are responsible for what you feel, is seen as a false one. Only when you take full responsibility for whatever thoughts and feelings you create will it be possible to end the anger and the hatred that seeks revenge. When someone hurts me, I create a negative image of myself and the other person in my mind's eye, in different ways. I see myself and the other in a negative light, myself as a victim and the other person as a victimizer. I need to stop doing that and see myself and the other in a positive light, in the same light as before, irrespective of the negativity that the other has radiated to me. When we do that, we will stop pointing the finger at others for whatever hurt we may feel. Only when it is fully seen and accepted that someone can hurt or harm my vehicle, the physical body, but not me, the controller or driver of the vehicle, will rage and the desire for revenge stop existing inside my consciousness.

When I start seeing the person who has committed some negative action which is projected towards me, with an innocent, unbiased, untarnished vision, hatred will be transformed into love and compassion for both, me and the other person. Then it will be possible to be totally free of all judgment, criticism and any desire to seek justice and take pleasure and experience victory when justice is delivered. Only then will it be possible to rediscover true happiness in life, because as long as there is even the slightest trace of an urge to seek revenge for what someone has done to me, and the desire to experience the false happiness which is experienced when such revenge is delivered; both of which, the happiness and the revenge, are forms of subtle violence; true everlasting and deep peace, contentment and happiness can never be experienced.

Soul Sustenance

Resisting From Playing The Blame Game

A very common negative habit that some of us possess is blaming others when required, either in the family or at the workplace, to save face and gain temporary respect, even if it is at the expense of someone loosing face and being disrespected. It is a very common occurrence in offices when an issue arises between people, before the issue is taken up with the head of the particular department or the office, one of the two people involved in the conflict, who is more at fault, will present his case to the head in such a way so as to blame the other and to acquit (free) himself and maintain his reputation in the office and find favour with the head.

We explain this phenomenon on a spiritual level. The person who blames is attached to an image of himself being as being extremely efficient and well-respected at the workplace, who never does anything wrong or incorrectly. He identifies with this image completely and because of that is very attached to it. In the above scenario, if he lets his mistake come out in the open, this internal image, which he carries, would get tarnished (harmed), something which he is in love with. So there is attachment and because of that there is fear of loss or harm to the object to which there is attachment, the image in this case. This image, which is so defined in spiritual language, is called reputation in common language. Also, there is attachment with an internal image of being more successful by getting a possible promotion and progressing at the workplace in the future. This image is also about to get damaged since the job might be lost or a promotion might be stopped. So there is attachment to this second image and fear of harm to this image also. To protect these two images, the person plays the blame game. The Law of Karma, though, does catch up sooner or later with such a person and with such behaviour. Being honest may cause temporary harm to these two internal images or reputation as defined above, but one remains safe according to karmic principles in the long run and the temporary harm, if any, is undone and respect regained.

Message for the day

The power of silence makes the impossible achievable.

Expression: When I am faced with a difficult situation, my mind is flooded with thoughts. I also begin to talk about it a lot, describing the problem to all I meet. Then the problem looks so big that I feel I could do nothing to change it.

Experience: I need learn the art of silence(mental and verbal). Internal silence brings the right solutions because my mind is calm. And when I don't describe the problem too much to people I will know there is a solution and I will be able to find it too.


In Spiritual Service,
Brahma Kumaris


Daily Positive Thoughts: May 15, 2015: Barriers to Love

Daily Positive Thoughts: May 15, 2015: Barriers to Love





Muralla de Ävila, Spain


Barriers to Love

Whatever is in your heart that is not clean, not true, will ultimately begin to act like a wall, obstructing the natural flow of love. People who say that there is no love in their life, are being blocked by this wall. Actually there is love, but they just cant accept it. Ego is the clearest example of this. Ego limits the flow of love by placing conditions on the love you give and receive. Ego uses love to satisfy its own needs and desires. It produces a love which is deceptive, one which brings only temporary satisfaction. Ego does not allow you to experience true love or share it. If fact, ego is capable of destroying your ability to feel love altogether.



Power of Truth

When you are truthful your words and actions become equal. You will
do what you say and say what you do. Because of this you will
continue to receive love and regard from everyone. Just take up one
thing that you have not been able to fulfill and today take up this
thought that you will do it. Tell yourself that you have the power of
truth within which makes your words and actions equal.



Changing Your Belief System To Overcome Feelings Of Revenge

It's worth wondering, what I need to change inside my belief system so that no feelings of revenge exist inside me for anyone irrespective of what someone has done to me. When someone harms me or insults me in any way, what is the belief that exists inside my inherent belief system that causes feelings of revenge to emerge inside me in the first place? It is the belief that - whenever someone does something negative to me, he hurts me, he is the victimizer and I am a victim. I need to change that to - no one can never hurt me, but it's what I do with someone's negative actions, what shape I give the negative actions inside my mind, that causes me hurt, the choice lies with me.

Two people will do two different things inside their minds with the offensive or negative actions of a particular person - one will create feelings of anger, hatred, sorrow, etc which will give rise to the desire for revenge; the other will create feelings of peace, love and good wishes which will give rise to only forgiveness, with no room for revenge. In other words, two different people will respond in two different ways to the negativity of the so called victimizer, depending on their belief system, their inherent personality or nature, their experience of similar negative actions in the past, either committed by the same person or by other people. All these factors will shape their perception of the other's actions and the self.  One will see the other or perceive the other as the victimizer and himself as a victim and another will not identify the other person with his negative actions, but will instead focus on his inherent positive nature or positive aspects of his current personality and will also remain unaffected himself.

(To be continued tomorrow ...)



Soul Sustenance

Soul Maintenance

In order to take care of the physical body, we give importance to diet, exercise and to proper rest or sleep.

In order to take care of the non-physical self or soul, we need to make sure that we feed our intellect with positive thoughts. Attention needs to be kept on the diet of the intellect. If we keep feeding it with positive thoughts, then automatically it will make us free from any heaviness and we will feel the lightness of our own mind.

The regular practice of meditation for 5-10 minutes every morning is the exercise for the soul. Meditation will help us master our sense organs, think more peacefully and powerfully, maintain our focus of inner attention and therefore remain undisturbed by external events (at the workplace or at home).

The third important thing is to give enough rest to the soul. We sleep to energize the body. We need to give rest to the soul in the form of silence in the mind. Refuse to do anything in this one minute. Just one minute of silence and calmness every hour gives rest to our mind and will empower (strengthen) us for the rest of the hour. So we are able to do our work more efficiently and effectively.


Message for the day

To serve with the heart, with love is to guarantee success.

Expression: When I have to be of help to others, I sometimes find myself doing it with force. I don't seem to be really interested in doing it but situations or people seem to be forcing me to do it. I then don't enjoy what I do and also don't find the benefit of it either to others or to myself.

Experience: I need to consciously make an effort to see what people are benefitting when I am helping them. With this conscious effort I am able to help others with love without feeling the heaviness of what I have to do. Thus I find my actions to be much more fruitful. 


In Spiritual Service,
Brahma Kumaris


LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...