Om Shanti
Om Shanti
कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो            सोच के बोलो, समझ के बोलो, सत्य बोलो            स्वमान में रहो, सम्मान दो             निमित्त बनो, निर्मान बनो, निर्मल बोलो             निराकारी, निर्विकारी, निरहंकारी बनो      शुभ सोचो, शुभ बोलो, शुभ करो, शुभ संकल्प रखो          न दुःख दो , न दुःख लो          शुक्रिया बाबा शुक्रिया, आपका लाख लाख पद्मगुना शुक्रिया !!! 

महाशिवजयन्ति हेतु विशेष खुश खबरी - शिवजयन्ति विशेषांक

शिवजयन्ति विशेषांक डाउनलोड करें 
File type- pdf
File size- 1 MB
ओम शांति
महाशिवजयन्ति हेतु विशेष खुश खबरी
दिनांक-28/1/2013
बापदादा के नयनों के नूर, अथक सेवाधारी, अपनी सूरत तथा सीरत से बापदादा को प्रत्यक्ष कराने वाली, इस महाशिवरात्रि पर बापदादा के प्रत्यक्षता के संकल्प से तीव्र सेवा और पुरूषार्थ करने वाली सर्व सेवाकेन्द्रों की निमित्त टीचर्स बहनें तथा सर्व ब्राह्मण कुल भूषण भाई-बहनों को मधुबन तपोभूमि से ईश्वरीय याद स्वीकार हो।
        आप सभी को मालूम हो अभी समय प्रति समय बाबा के गम्भीर इशारे मिलते रहते हैं। वहीं सेवाओं के लिए भी कि जल्दी से जल्दी बापदादा का संदेश सर्व आत्माओं को मिले और सभी आत्मायें परमात्मा को पहचाने। इसके लिए बाबा ने खास इशारा देते हुए दिसम्बर की एक साकार मुरली में कहा भी था कि इसके लिए भले ही पैसा खर्च करना पड़े पर समाचार पत्रों में कम से कम दो या चार पेज भी छपाओ।
आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हम लोगों ने चार पेज का एक न्यूज पेपर की तरह से शिवजयन्ति विशेषांक तैयार किया है। जिसमें परमात्मा अवतरण की विस्तृत और सारगर्भित व्याख्या  पुष्टि के साथ प्रकाशित की गयी है। यही नहीं यज्ञ के इतिहास में पहली बार सार्वजनिक रूप से बाबा मिलन का अनुभव अपने भाई-बहनों के साथ जो वीवीआईपी बाबा से मिले है उनके भी स्वीकारोत्ति से सम्बन्धित स्टेटमेन्ट छपाया गया है। यह पहली बार हो रहा है, जब ऐसा अंक जा रहा है। निश्चित तौर पर इसे पढ़ने वाले लोग भी जरूर सोचेंगे।
        इसके लिए आप चाहे तो जिन शहरों में समाचार पत्र छपते हैं, उनके साथ मिलकर छपा सकते है जिससे अखबार के साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन हो जाये। इसके साथ ही इसकी प्रतियां यहाँ से मंगा कर लोगों में बांट सकते हैं।  इससे बहुत अच्छी सेवा होगी और परमात्मा संदेश लोगों तक शिघ्र ही मिलेगा।
        जैसा भी हो आप हमें इस नीचे लिखे फोन एवं पते पर जल्दी सम्पर्क करें ताकि संख्या के आधार पर प्रतियां छपायी जा सके। इसके लिए हमें मोबाईल पर बता सकते है या ईमेल पर भी भेज सकते हैं।
                                                                        ईश्वरीय सेवा में,
(बीके करूणा)
मोबाईल-9414193999, 9413384884, 9414156615
                                                                                    Email:bkmediaprhq@gmail.com



On Godly service
Bk deepak
Sriganganagar
Rajasthan

No comments:

Post a Comment

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...